Latest Updates
-
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Grahan Yog 2023: मेष राशि में राहु-चंद्रमा साथ, इन राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
इस माह धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण पर्व और योग बर रहे हैं। ज्योतिष क्षेत्र में 22 मार्च से ही 5 ग्रहों का महासंयोग और गजकेसरी योग लगने वाला है। ग्रहों के योग, उनके एक राशि से दूसरे राशि में विचरण, उनकी युति आदि का शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के भाग्य पर भी पड़ता है।
इस वर्ष 23 मार्च को राहु और चन्द्रमा की युति मेष राशि में बन रही है, जिससे ग्रहण योग बनेगा। इस योग का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा।

जानते हैं कौन सी हैं वो 4 राशियां जिनको ग्रहण योग के प्रभाव से सावधान रहने की आवश्यकता है:

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। राहु और चन्द्रमा की युति कन्या राशि के गोचर कुंडली के अष्टम भाव में बनेगी जिस कारण स्वस्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे खांसी, बुखार या वायरल जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही योग के प्रभाव से मन बेचैन रह सकता है या मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। योग के समयकाल में नौकरी छोड़ने या बदलने का निर्णय ना लें, क्योंकि इसका हानिकारक परिणाम मिल सकता है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए चन्द्रमा और राहु का यह योग नुकसानदेह साबित हो सकता है। यह युति इस राशि के 12वें भाव में बनने जा रही है। जिस कारण इस योग के समय फ़िज़ूल खर्चे और आर्थिक नुकसान हो सकते हैं।
मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए इस समय कोई बड़ा फैसला ना लें, ना ही कोई व्यवसायिक डील फाइनल करें। वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतें और क्रोध न करें। ग्रहण योग की अवधि में आपका कोई ज़रूरी दस्तावेज़ खो सकता है, इसलिए अपने कागजों का ख्याल रखें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण योग नुकसानदेह हो सकता है। राहु और चन्द्रमा की युति इस राशि के चतुर्थ भाव में बन रही है। इसके प्रभाव से मन में अशांति और चिंता बनी रहेगी। घर-परिवार या दाम्पत्य जीवन में वाद-विवाद हो सकता है। इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती भी लगी रहेगी, इसलिए कोई भी नए कार्य की शुरुआत ना करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों पर भी यह योग प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। राहु और चन्द्रमा की यह युति वृश्चिक राशि के छठे भाव में बनेगी। इस युति के समय कोई गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकता है।
इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें और किसी वाद विवाद से भी बचें। ग्रहण योग के प्रभाव से जातकों के ज़रूरी कार्य रुक सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। साथ ही किसी को उधार देने से बचें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











