Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Rahu Gochar 2024: राहु ने मारी ऐसी जबरदस्त पलटी 2025 तक बंपर फायदा उठाएंगी ये राशियां
Rahu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है और यह सदैव वक्री रहता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता अनुसार राहु जिस राशि या जिस व्यक्ति की कुंडली में प्रवेश कर जाते हैं उसके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। अपने नकारात्मक प्रभाव के कारण ही राहु और केतु की उपस्थिति अच्छी नहीं मानी जाती।
राहु एक राशि में करीब 18 माह रहते हैं। हालांकि इसका शुभ प्रभाव कुछ अन्य राशियों पर भी पड़ सकता है। 30 अक्टूबर 2023 के दिन राहु ग्रह ने मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश किया था। अब 18 मई 2025 तक राहु मीन राशि में ही रहेगा और उसके बाद कुम्भ राशि में प्रवेश होगा। मीन राशि में राहु के 18 महीने तक रहने से तीन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। जानते हैं कौन सी हैं वे राशियाँ -

Rahu Gochar 2024: List of Lucky Zodiac Signs in Hindi
वृषभ राशि
राहु का प्रभाव वृषभ राशि के 11वें भाव में होगा। इससे इस राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी। जातकों को अप्रत्याशित स्रोत से अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी होंगी। साथ ही यह समय बहुत सुखी रहेगा। यदि जातक विदेश में व्यापार करते हैं तो उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कुछ जातकों को नया वाहन या संपत्ति खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। आपको काम के सिलसिले में बहुत यात्रा करनी पड़ेगी। परिणामस्वरूप, आप अपने परिवार के साथ अधिक समय नहीं बिता पाते। हालाँकि यह समय वैसे बहुत अच्छा बीतने वाला है।
मिथुन राशि
राहु मिथुन राशि के दसवें भाव में प्रभाव डाल रहे हैं। इस राशि के जातकों को 2025 तक भाग्य का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालाँकि, खर्चे थोड़े बढ़ें रहेंगे लेकिन आप इस पर भी आसानी से काबू पा लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा जिसमें प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक राशि
राहु का प्रभाव वृश्चिक राशि के 5वें भाव में है। इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफल होंगे और अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। इस 18 महीने की अवधि में यदि आप कहीं निवेश करेंगे तो आपको अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त होगा। साथ ही आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं जिससे अचानक धन लाभ भी होगा। हालांकि जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
