Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Rahu-Ketu Maha Gochar: करवाचौथ से पहले बड़ा गोचर, अगले 18 महीने मौज करेंगी ये 5 राशियां
Rahu-Ketu Maha Gochar: जो ज्योतिष में विश्वास रखते हैं उनके लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी है। इस 30 अक्टूबर 2023 को महागोचर है और इसकी वजह से कुछ राशियों की स्थिति त्वरित बदलने वाली है जिसकी वजह से उनकी किस्मत भी बदल जायेगी।
गोचर करने वाले ग्रहों में राहू और केतु प्रमुख हैं क्योंकि साल के प्रारंभ में ही शनि गोचर कर चुके हैं। एक बात जो ध्यान देने वाली है कि राहू और केतु सिर्फ कष्ट ही नहीं देते। इनकी स्थिति अगर सही जगह हो तो फिर किस्मत पलट भी जाती है और जीवन में सुख ही सुख भी होता है।

यह राहू और केतु के बाकि ग्रहों की स्थिति से क्या सम्बन्ध है इस पर निर्भर करता है। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। तो आइये जानते हैं कि 30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु ग्रह के गोचर करने से किन किन राशि वालों को बहुत फायदा होने जा रहा है।
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर लाभकारी होगा। हो सकता है आपको वो नौकरी मिल जाए जिसकी आप तलाश कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। अगर व्यापार करते हैं तो इसमें बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आप लम्बी यात्रा भी कर सकते हैं।

कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए महागोचार लाभदायक होगा। किसी पुरानी समस्या का हल निकलेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यापर में भी मुनाफा होगा। परिवार में सुख शान्ति और समृद्धि बढ़ेगी।
सिंह राशि:
महागोचार से सिंह राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदा होगा उनके लाइफ पार्टनर के साथ सम्बन्ध के मामले में। अगर अनबन या रिश्तों में खटपट चल रही है तो गोचर के बाद आपके रिश्ते मधुर होंगे। अगर व्यापार करते हैं तो नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और अगर नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिल सकता है।
तुला राशि:
तुला राशि वाले कुंवारे लोगों की शादी का वक़्त आने वाला है। गोचर के बाद तुला राशि वालों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय हो जायेगा। आमदनी बढ़ेगी और सबसे ज्यादा फायदा होगा स्वास्थ्य को लेकर।
मीन राशि:
महागोचार के बाद मीन राशि वालों को तुरंत लाभ दिखना शुरू हो जायेगा। नौकरी में या व्यापर में या निजी जीवन के रिश्तो में सब शुभ ही शुभ होने वाला है। करियर में उन्नति मिलेगी और आमदनी भी बढ़ेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
