Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Rahu Gochar 2023: राहु करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें ये दुर्लभ गोचर किन जातकों के लिए होगा लकी
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु मुख्य ग्रह के बजाय छाया ग्रह माना जाता है। यह जिस राशि में प्रवेश करता है उसके स्वामी ग्रह के अनुरूप प्रभावित करता है। यही वजह है कि राहु के राशि परिवर्तन को काफी अहम माना जाता है।
इस साल राहु अक्टूबर के महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। राहु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसका फायदा 12 में से केवल तीन सौभाग्यशाली राशियों को मिलने की उम्मीद है।
आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 30 अक्टूबर को राहु के राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

मेष राशि:
राहु का मीन राशि में प्रवेश का सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। आपको इस गोचर का लाभकारी परिणाम हासिल होगा। जीवन में धन की आवक बढ़ेगी और इससे आपकी आर्थिक समस्याओं का भी निवारण होगा। आपको इस अवधि में पैसे कमाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। उम्मीद है कि आप इसका फायदा उठाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को सफलतापूर्वक मजबूत कर लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सीनियर्स आपके काम से संतुष्ट होंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस अवधि में आप असाधारण फायदा कमा सकेंगे। अपने पसंदीदा नौकरी की तलाश में लगे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में आपके प्रदर्शन को देखते हुए नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। करियर के लिहाज से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। राहु गोचर के प्रभाव से आप इस अवधि में नया घर या वाहन खरीदने की संभावना बनती नजर आ रही है। आपको सलाह दी जाती है कि आप जल्दबाजी में न तो कोई फैसला लें और न ही कोई दूसरा काम करें।
मीन राशि:
साल 2023 में छाया ग्रह राहु का गोचर मीन राशि में ही होने जा रहा है। इसका विशेष लाभ मीन राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपको ऐसे साधनों से भी धन की प्राप्ति होगी जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। इस अवधि में आप बचत कर सकेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा। करियर के मामले में आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। आप इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
