Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Raksha Bandhan 2023: भाई की तरक्की व खुशहाली के लिए चुनें राशिनुसार राखी
Lucky Rakhi Colour for Brother: भारत में सबसे मुख्य त्योहारों में से एक है रक्षाबंधन का पर्व। यह त्योहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित दिन होता है।
राखी के दिन बहने अपने भाई की खुशहाली, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ उसकी कलाई पर राखी बांधती है और इसके बदले में भाई उसकी खुशियों और सुरक्षा का वचन देता है। इस शुभ दिन पर बहनों को तोहफे भी दिए जाते हैं।

आइये जानते हैं इस साल किस तारीख को रक्षाबंधन मनाया जायेगा। साथ ही जानते हैं रक्षाबंधन 2023 पर आपके भाई के लिए राखी का कौन सा रंग शुभ रहेगा।
रक्षा बंधन 2023 तिथि (Raksha Bandhan 2023 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। साल 2023 में यह पर्व 30 अगस्त बुधवार के दिन पड़ रहा है।
भाई की राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल ग्रह है। यदि आपके भाई मेष राशि के हैं तो रक्षाबंधन 2023 पर उनके लिए लाल रंग की राखी खरीदें। इसके अलावा नारंगी या पीला रंग भी शुभ रहेगा।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का स्वामी शुक्र देव है। इस राशि के भाईयों के लिए सफेद मिठाई के साथ एक सफेद रंग की राखी उत्तम रहेगी। इसके अलावा सिल्वर या नीला रंग भी शुभ रहेगा।
3. मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के भाई के लिए हरा रंग शुभ रहेगा। आप इन्हें रक्षाबंधन के दिन हरे रंग की ही राखी बांधे।
4. कर्क राशि
रक्षाबंधन 2023 के मौके पर कर्क राशि के भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें। इनके स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। इस दिन इन्हें पीली मिठाई भी खिलाएं।
5. सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। यदि आपके भाई की राशि सिंह है तो उनकी कलाई पर पीली, लाल, नारंगी, सुनहरी या गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं।
6. कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के भाई के लिए आप हरा, सफेद या फिर रेशम के धागे वाली राखी चुन सकती हैं।
7. तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र देव है। आपके भाई के लिए सफ़ेद रंग की राखी बहुत शुभ रहेगी। अपने भाई को सफेद रंग की राखी ही बांधें इससे उनक जीवन में सुख शान्ति का आगमन होगा।
8. वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव है। यदि आपके भईया की राशि वृश्चिक है तो उनके लिए लाल या गुलाबी रंग की राखी बेहद शुभ व उत्तम रहेगी।
9. धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इनकी कृपा पाने के लिए आप अपने भाई की कलाई पर पीले या सुनहरे रंग की राखी बांध सकती हैं।
10. मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनि देव हैं इसलिए इस राशि के भाई के लिए नेवी ब्लू रंग की राखी चुन सकती हैं।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव ही हैं। यदि आपके भाई कुंभ राशि के हैं तो उन्हें रक्षाबंधन 2023 के पावन दिन पर रुद्राक्ष राखी या नीले रंग की राखी बांध सकती हैं।
12. मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें। यह उनके जीवन में सकारात्मकता और शुभता लेकर आएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
