Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Raksha Bandhan 2023 Gifts: रक्षाबंधन की डेट है नजदीक, बहना की राशिनुसार कर लें गिफ्ट की खरीदारी
Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas: रक्षाबंधन हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के प्यार और बंधन को मनाता है। यह त्योहार श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, इस साल यह पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर एक रक्षा सूत्र बांधती हैं। इस बंधन से उनके भाई को संकेत मिलता है कि वह हमेशा अपनी बहन की सुरक्षा करेगा और उसके साथ खुशियों और दुखों का सामना करेगा।

बहनें भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ उनके लिए प्रार्थना करती हैं और उनकी खुशहाली की कामना भी करती हैं। इस मौके पर भाइ भी बहनों को उपहार देते हैं और अपना प्यार जताते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आप भी अपनी बहन के लिए तोहफे लेने के लिए आईडिया ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके काम आ सकता है। आइये जानते हैं कि रक्षाबंधन के मौके पर राशि के अनुसार आप अपनी बहनों को क्या क्या गिफ्ट्स दे सकते हैं।
मेष राशि:
यदि आपकी बहना की राशि मेष है तो आप उन्हें स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स, एक्टिव वियर या फिर किसी एम्यूजमेंट पार्क का टिकट गिफ्ट कर सकते हैं।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि की बहन को इस रक्षाबंधन के मौके पर आप एक बेहतरीन क्वालिटी का चॉकलेट, बढ़िया ड्रेसेस या फिर ज्वेलरी आइटम्स दे सकते हैं।
मिथुन राशि:
आपकी बहन यदि मिथुन राशि की हैं तो उन्हें हमेशा नयी चीजें सीखने में रूचि रहती है। आप रक्षाबंधन के शुभ मौके पर उन्हें दिमागी कसरत वाला गेम, उनकी पसंद की किताबें या फिर कोई नयी भाषा सीखने के कोर्स में एडमिशन करा सकते हैं।
कर्क राशि:
आमतौर पर कर्क राशि की लड़कियां होम मेकर होती हैं। ये घर की साज सजावट और कुकिंग में इंटरेस्ट रखती हैं। ऐसे में आप उन्हें सजावट का कोई सामान, क्रॉकरी सेट, कुकरी बुक आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
सिंह राशि:
इस रक्षाबंधन के मौके पर आप अपनी बहन को उनकी पसंद की मूवी टिकट, आर्ट-क्राफ्ट से जुड़ा सामान या फिर डिज़ाइनर ड्रेसेस गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि:
यदि आपकी बहन की राशि कन्या है तो उन्हें आप राखी पर्व पर हेल्दी मील रेसिपी बुक, फिटनेस इक्विपमेंट्स या फिर सेहत से जुड़ा कोई पैकेज तोहफे में दे सकते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि की बहनों के लिए आप ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक से जुड़ा सामान दे सकते हैं। आप उनके लिए ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर ज्वेलरी आइटम खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोगों को रहस्य भरी चीजों में बड़ी दिलचस्पी होती है। यदि आपकी सिस्टर वृश्चिक राशि की हैं तो उन्हें मिस्ट्री मूवी, इंटरेस्टिंग नॉवेल या फिर कोई दिमागी गेम गिफ्ट कर सकते हैं।
धनु राशि:
आमतौर पर धनु राशि के जातक एडवेंचर और यात्रा को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें आप एडवेंचर प्लेस की ट्रिप, ट्रेवल बैग या फिर अच्छी किताबें गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर राशि:
मकर राशि की लड़कियां हर तरह की सिचुएशन को बड़े सलीके से हैंडल करना जानती हैं। आप इन्हें ऑफिस से जुड़े आइटम्स दे सकते हैं। इन्हें ऑफिस के लिए बैग, लंच बैग जैसे आइटम्स गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ राशि:
इस राशि के जातकों को टेक्नोलॉजी से बड़ा लगाव होता है। आपकी बहन इस राशि की हैं तो उन्हें आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम, साइंस से जुड़ी बुक, डिजिटल वॉच आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि:
यदि आपकी बहन की राशि मीन है तो आप उन्हें रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाई पेंटिंग या तस्वीरों का कोलाज गिफ्ट कर सकते हैं। उन्हें फिक्शनल नॉवेल भी तोहफे में दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications