Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा
Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भद्रा काल होने के कारण 30 और 31 एग्स दो दिन रक्षाबंधन का उत्स्व मनाया जाएगा।
इस दिन कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। साथ ही सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन भी होने जा रहा है। गौरतलब है कि सूर्य 31 अगस्त को मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक रूप से अवश्य नजर आएगा। आइये जानते हैं कि रक्षाबंधन के शुभ मौके पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन 4 राशियों को सबसे अधिक फायदा होगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आपको दफ्तर में बड़े पद पर पहुंचने का मौका मिलेगा। करियर को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जिसका फल आपको आने वाले समय में मिलेगा। इस अवधि में आप वाहन या फिर प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन राशि:
सूर्य देव का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के जो जातक किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए ये समय बढ़िया रहेगा। इस अवधि में धन की आवक बढ़ेगी। आय के नए स्रोत मिलने से पैसों से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होगा। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि आप पैसों का लें दें सावधानी से करें।
कर्क राशि:
रक्षाबंधन के दिन सूर्य के नक्षत्र में होने वाला परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ परिणाम देगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आप अपनी तैयारियां इसी प्रकार जारी रखें। इस राशि के जातकों को किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है वरना आपका काम बनते बनते अटक सकता है।
वृश्चिक राशि:
सूर्य के नक्षत्र में होने वाला परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। दफ्तर में आपके काम को पहचान मिलेगी। वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। रक्षाबंधन के दिन बन रहे शुभ योग के प्रभाव से आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
