Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Raksha Bandhan 2023: सबसे अच्छे भाई माने जाते हैं इस राशि के लोग, बहनों पर छिड़कते हैं जान
Raksha Bandhan 2023: आमतौर पर हर भाई अपने बहन को बहुत प्यार करता है, उसकी रक्षा करता है और सहयोग करता है। लेकिन भाई बहन का रिश्ता सिर्फ प्यार मोहब्बत और नोक-झोंक तक ही नहीं रहता है।
बड़े होने पर एक दूसरे की मदद और जीवन के उतार चढ़ाव में भाई बहन एक दूसरे के प्रति अपना कर्त्तव्य निर्वाह भी करते हैं। लेकिन हर किसी का व्यक्तित्व अलग अलग होता है और कई बार लोगों के व्यवहार और उसके व्यक्तित्व अलग अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में जो अपने होते हैं उन्हें समझना बहुत जरुरी है ताकि रिश्ता मजबूत बना रहे।

ज्योतिष के आधार पर आप जान सकते हैं कि भाई की प्रकृति कैसी है और उसके हिसाब से उसके साथ व्यवहार किया जाए तो रिश्ता बहुत मधुर हो जाता है। यहां हम राशि के आधार पर बता रहे हैं कि किस राशि के भाई अपनी बहन के लिए बहुत कृतसंकल्प होते हैं।
मेष राशि वाले भाई
मेष राशि वाले भाई बहुत समझदार होते हैं। तार्किक होने के कारण आपकी छोटी मोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। आप कैसा भी काम करें, वो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये जितना बोलते हैं उससे ज्यादा करते हैं।
वृषभ राशि वाले भाई
वृषभ राशि वाले भाई ट्रस्ट करने के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं। आप इनपर आँख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं। इन्हें अच्छे बुरे से ज्यादा मतलब नहीं, जो भी आप करें इसमें इनका साथ मिलता है। ये सलाह बहुत अच्छी देते हैं। रचनात्मक प्रतिभा होने के कारण ये आपकी समस्याओं का सही समाधान भी देते हैं।
तुला राशि वाले भाई
ये बहुत प्रक्टिकल होते हैं। समस्याओं को ध्यान से सुनते हैं और फिर सोच विचार कर सलाह देते हैं। ये आपके हित में जो होगा वही बोलेंगे चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा। इसलिए एक अच्छे सलाहकार होने के कारण इनकी सलाह जरुर लेनी चाहिए।
धनु राशि वाले भाई
धनु राशि वाले भाई भले ही शारीरिक रूप से बहुत मजबूत ना हो लेकिन इनकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है। इनमें हिम्मत और हौसला बहुत होता है। ये ज्यादा सोचते विचारते नहीं, तुरंत फैसला करते हैं चाहे जो हो जाये। कभी भी आप हिम्मत हार रहे हों तो धनु राशि वाले भाई आपको हिम्मत देते हैं।
मकर राशि वाले भाई
इन्हें आर्थिक मामलों की जानकारी अच्छी होती है। धन कमाने में इनकी ज्यादा रूचि होती है। इनके पास पैसे रहते भी हैं और ये अपनों के ऊपर पैसा खर्च करने में ज्यादा सोचते नहीं। ये अपनों को हर संभव ख़ुशी देने की कोशिश करते हैं। इसलिए अगर आपका भाई मकर राशि का है तो फिर आपके मजे ही मजे हैं।
मीन राशि वाले भाई
ये बेहतरीन भाई होते हैं। इनके पास जो भी होगा उस संसाधन के साथ ये अपनों के लिए तैयार मिलेंगे। भरोसे के लायक होते हैं और साथ ही बुरे समय में भी आपका साथ नहीं छोड़ेंगे। मौज मस्ती इन्हें ज्यादा प्यारी है इसलिए जो इनके साथ रहेगा उन्हें ये खूब ख़ुशी देते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
