Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भाई को भूलकर भी न बांधें इस रंग की राखी, हो सकता है बड़ा नुकसान
Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त 2025, दिन शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस खास दिन पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु के लिए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। मगर राखी के दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार अपने भाई को कौन से रंग की राखी नहीं बांधनी है।
वरना इससे बड़ा नुकसान हो सकता है, शारीरिक और मानसिक तौर पर भाई को नुकसान हो सकता है। बता दें कि रक्षाबंधन पर भाई की लंबी आयु और उन्नति के लिए कौन से रंग की राखी बांधें और किस तरह बांधे। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं क्योंकि अब कुछ घंटों का समय बचा है और आपको भी तैयारी करनी है।

इस रंग की राखी भूलकर भी न बांधे
इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर भूलकर भी लाल रंग की राखी नहीं बांधनी है। सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है जिसमें बताया गया है कि अगर रक्षाबंधन पर बहन ने भाई को लाल रंग की राखी बांधी तो इससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी अपने भाई को लाल रंग की राखी न बांधें।

क्यों नहीं बांधे लाल राखी?
अब लोगों के मन में ये सवाल जरूर होगा कि आखिर इस साल भाई को लाल रंग की राखी क्यों नहीं बांधनी है। दरअसल, साल 2025 मंगल का साल है। ऐसे में लाल रंग मंगल को प्रभावित कर सकता है। लाल रंग भाई को और उसकी जिंदगी को इतना प्रभावित कर सकता है कि बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप देख ही रहे हैं कि इस साल मंगल की वजह से कितनी बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं जैसे कहीं बाढ़ तो कहीं सुनामी। कभी प्लेन क्रैश को कभी भूकंप।
ऐसे बांधे भाई को राखी मिलेगा शुभ फल
भाई को राखी बांधने से पहले आप लाल रंग के कपड़े पहनें क्योंकि बहनों के लाल रंग पहनने से उनके अंदर मंगल की एनर्जी आएगी। आप लाल कपड़े पहनकर अपने भाई को हरे रंग की राखी बांधे इससे उसके पास पैसा जुड़ेगा और उसका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि उस राखी के अंदर सोने का कोई भी अंश न हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
