Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Ram Navami 2026 Upay: राम नवमी पर प्रभु राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
Ram Navami 2026 Upay: सनातन धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि अगर राम नवमी के दिन पूजा करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय किए जाएं, तो भगवान श्री राम के आशीर्वाद से मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से -

राम नवमी 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन 27 मार्च, 2026 को सुबह 10 बजे होगा। ऐसे में, कई लोग 26 मार्च को राम नवमी मनाएंगे। वहीं, जो लोग उदया तिथि को मानते हैं, वे राम नवमी का त्योहार 27 मार्च को मनाएंगे।
राम नवमी के उपाय
राम नवमी के दिन भगवान भगवान राम की पूजा सच्चे मन से करने पर विशेष फल मिलता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ आसान उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनचाही सफलता मिल सकती है -
राम जी की पूजा करें
सबसे पहले पूजा के समय भगवान राम को पीले फूल, पीले वस्त्र और चंदन का तिलक अर्पित करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
राम नवमी का व्रत रखें
राम नवमी के दिन व्रत रखना भी बहुत फलदायी माना जाता है। अगर आप पूरे विधि-विधान से व्रत और पूजा करते हैं, तो भगवान राम की कृपा जल्दी प्राप्त होती है।
श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें
अगर जीवन में परेशानियां ज्यादा चल रही हैं, तो इस दिन श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे भय और नकारात्मकता दूर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
रामलला की पूजा और दर्शन करें
संतान सुख की कामना रखने वाले लोगों के लिए भी यह दिन खास होता है। ऐसे में भगवान राम के बाल स्वरूप यानी रामलला की पूजा और दर्शन करना शुभ माना जाता है।
श्री रामचरितमानस का पाठ करें
भगवान राम को तुलसी की माला चढ़ाकर श्री रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना भी बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
राम मंत्रों का जाप करें
अगर आप चाहते हैं कि भगवान राम की कृपा हमेशा बनी रहे, तो इस दिन तुलसी की माला से इन मंत्रों में से किसी एक का जाप जरूर करें -
ॐ श्री रामाय नमः
श्री रामचन्द्राय नमः
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
