Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अगर शादी करने में हो रही है देरी, रंग पंचमी के दिन करें ये उपाय, हो जाएगी चट मंगनी पट ब्याह
होली के पांच दिन बाद पूरे देश में रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवतागण धरती पर आकर होली खेलते हैं और भक्तों पर आशीर्वाद बरसाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष रंग पंचमी 19 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार, रंग पंचमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी, जिसमें सभी देवी-देवताओं ने भी भाग लिया था।
यह पर्व विशेष रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। रंग पंचमी को विशेष रूप से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाने का योग बनता है। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी उपाय:

श्रीकृष्ण और राधा रानी को अर्पित करें लाल गुलाल
रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को लाल फूल अर्पित करें अथवा लाल रंग का गुलाल चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह की संभावनाएं मजबूत होती हैं और शीघ्र ही शुभ विवाह के योग बनते हैं।
जरूरतमंदों को करें दान
इस दिन जरूरतमंदों को हल्दी, चने की दाल और पीले वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मनचाहा वर या वधू प्राप्त होता है और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।
गुलाबी वस्त्र पहनकर करें पूजन
रंग पंचमी के दिन यदि आप गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं, तो इससे प्रेम संबंध मजबूत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
लाल चंदन और वस्त्र अर्पित करें
जो लोग अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता चाहते हैं, उन्हें रंग पंचमी के दिन सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को लाल वस्त्र और लाल चंदन अर्पित करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द्र बना रहता है।
सूर्य को अर्घ्य दें
रंग पंचमी के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से भी विवाह में आ रही देरी दूर होती है। यह उपाय वैवाहिक जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने से न केवल विवाह संबंधी समस्याएं हल होती हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। सूर्य की उपासना से रिश्तों में प्रेम और सम्मान बढ़ता है।
सूर्य चालीसा का पाठ करें
यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई तकरार या समस्या आ रही है, तो रंग पंचमी के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करें। यह उपाय रिश्तों में आई कठनाइयों को दूर करता है और घर में सुख-शांति का माहौल बनाता है। सूर्य चालीसा का नियमित पाठ करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
