Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Rose Day 2025 Upay : मनचाहा प्यार चाहिए या कर्ज से मुक्ति, रोज डे पर जरुर करें गुलाब इत्र के ये टोटके
Rose Day 2025 Upay : गुलाब को प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। हर साल 7 फरवरी को रोज़ डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जहां गुलाब का विशेष महत्व होता है। लेकिन यह फूल सिर्फ प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि कई धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों में भी उपयोगी है। गुलाब की खुशबू मन को शांत करती है और तनाव दूर करती है।
गुलाब के फूल से कुछ टोटके आपके जीवन की समस्याओं को हल कर सकते हैं। रोज़ डे पर मनचाहा जीवनसाथी पाने और पैसों की कमी दूर करने के लिए गुलाब के इत्र के ये चमत्कारी उपाय बहुत काम आएंगे।

लव मैरिज के लिए इत्र का टोटका
यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो यह उपाय करें। सफेद वस्त्र धारण करें और शुक्रवार को किसी देव स्थल पर गुलाब इत्र अर्पित करें। इस बार शुक्रवार को ही रोज डे है। यह उपाय आपके प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करेगा और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आस्था और विश्वास के साथ यह उपाय करने से रिश्ते में मजबूती आएगी और विवाह में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।
किस्मत चमकाने के लिए गुलाब के इत्र का टोटका
हर शुक्रवार गुलाब का इत्र लें, दोनों हथेलियों पर लगाकर हल्के हाथों से मलें और उसकी खुशबू को महसूस करें। यह न सिर्फ मन को सुकून देगा बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाएगा। नियमित रूप से इसे अपनाने से खुशियां बढ़ेंगी और किस्मत भी साथ देने लगेगी। इसे अपनी आदत बनाइए और बदलाव महसूस कीजिए।
मनचाहा प्यार पाने का टोटका
अगर आप मनचाहा प्यार पाना चाहते हैं तो नहाने के बाद यह सरल उपाय करें। गुलाब का इत्र या रोज परफ्यूम लें और मन ही मन उस व्यक्ति का नाम लेते हुए अपने चारों ओर छिड़कें। इससे आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। यह टोटका न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाएगा, बल्कि आपकी आकर्षण शक्ति को भी बढ़ाकर आपको मनचाहा प्रेम दिलाने में मदद करेगा।
पैसा शोहरत के लिए गुलाब इत्र का टोटका
अगर आप जिंदगी में पैसा और शोहरत चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गुलाब इत्र की दो शीशियां खरीदें। एक शीशी को मंदिर में माता लक्ष्मी को अर्पित करें और दूसरी शीशी से थोड़ा सा इत्र मां के चरणों में चढ़ाएं। इसके बाद इस इत्र को घर लाकर रोजाना इस्तेमाल करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपकी राह की अड़चनें खत्म होने लगेंगी। धीरे-धीरे धन, सफलता और प्रसिद्धि आपकी जिंदगी में दस्तक देने लगेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
