Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Sakat Chauth 2024 Rashifal: इन तीन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सकट चौथ, मिलेगा गणपति का आशीर्वाद
Sakat Chauth 2024 Rashifal: पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है। यह तिथि विघ्नहर्ता भगवान गणपति को समर्पित है।
इस साल सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी 2024, सोमवार को रखा जाएगा। इस व्रत को करने से संतान की उन्नति व खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। गणेश भगवान की कृपा से घर-परिवार में चल रही कलह से छुटकारा मिलता है। सकट चौथ 2024 कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइये जानते हैं उन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में।

मेष राशि:
इस वर्ष का सकट चौथ मेष राशि के जातकों के लिए बेहद हितकारी रहेगा। इन लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहेगी। गणपति के आशीर्वाद से आपके बिगड़ते हुए काम बन पड़ेंगे। आप महसूस करेंगे की जीवन में सकारात्मकता का आगमन हो रहा है। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति के मार्ग मिलेंगे तो वहीं इस राशि के व्यापारी भी लाभ कमाएंगे। सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
सिंह राशि:
सकट चौथ 2024 सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने की उम्मीद है। बप्पा के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे। इस राशि के जातकों के लिए ये समय करियर में बदलाव के लिए बहुत अहम रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातक नई नौकरी की तलाश में हैं तो उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन कमाने के कई मौके भी आपको मिलेंगे इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
तुला राशि:
सकट चौथ 2024 तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहने की उम्मीद है। भगवान गणेश की विशेष कृपा मिलने से आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होन्ग। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आपके अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications