Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Salman Khan Rashifal for 2024: नए साल में क्या बजेगा सलमान का डंका, जानें करियर से लेकर लव लाइफ का हाल
Salman Khan Rashifal for 2024: सलमान खान के फैंस देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मौजूद हैं। सलमान के चाहने वालों के लिए उनका जन्मदिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता है। इस अदाकार की दीवानगी हर उम्र के लोगों के सर चढ़कर बोलती है। आखिर ऐसा हो भी क्यों न! सलमान ने बड़े पर्दे पर लोगों को एंटरटेन करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है और निजी जिंदगी में भी वो जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार नजर आते हैं।
अब जब साल 2024 दस्तक दे रहा है तो लोगों के मन में ये जानने की उत्सुकता है कि उनके हीरो सलमान के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा। आइये जानने की कोशिश करते हैं सलमान खान के लिए 2024 कैसा रहने वाला है।

सलमान खान 2024 राशिफल
बॉलीवुड के दिग्गज अदाकार सलमान खान का जन्म 1965 में 27 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। यह वर्ष सलमान के करियर में सफलता और समृद्धि का संकेत देता है। नए कॉन्ट्रैक्ट्स इस साल साइन करेंगे जो उन्हें नए अवसर प्रदान करेगा। करियर के लिहाज से आने वाला साल अच्छा रहेगा। वित्तीय तौर पर यह साल हितकारी रहेगा। ने वर्ष में इन्हें स्वास्थ्य और स्थिति की चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर देना होगा। अनैतिक तरीकों से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सफलता की संभावना के बावजूद, दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। प्रसिद्धि बढ़ने के साथ-साथ मानसिक तनाव और पारिवारिक चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। हालाँकि, इन उतार-चढ़ावों के बीच, साल 2024 चुनौतियों के बावजूद लाभ, पारिवारिक खुशी, संभावित संपत्ति का वादा करता है। पारिवारिक गतिशीलता, व्यक्तिगत विकास और बढ़ी हुई जिम्मेदारियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कैसी रहेगी लव लाइफ? क्या 2024 में सलमान खान की होगी शादी?
सलमान के फैंस सबसे ज्यादा अपने भाईजान की शादी को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्हें इंतजार है कि कब सलमान दूल्हे मियाँ के रूप में नजर आएंगे। सलमान बहुत ही सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक हैं। ऐसे में इनके लव अफेयर तो काफी रहेंगे। लेकिन विष योग की वजह से इनकी शादी बहुत देर से होगी या फिर नहीं होगी।
सलमान की कुंडली में है कालसर्प दोष
सलमान खान की कुंडली में आंशिक काल सर्प दोष भी बनता है। इन्हें समय-समय पर कालसर्प दोष का उपचार करना चाहिए। इससे इनकी सेहत से जुड़ी समस्या दूर रहेगी। इन्हें नए साल में मान-सम्मान व अचानक धन प्राप्ति के कई मौके प्राप्त होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
