Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Samudrik Shastra: बहुत लकी होते हैं ऐसे दांतों वाले व्यक्ति, परेशानियां रहती हैं कोसों दूर
Lucky Signs In Teeth: समुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें शरीर के अंगों की बनावट, रंग, आकार और स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में बताया जाता है। इसमें चेहरे, हथेली, आंखों और दांतों की विशेष भूमिकाएं होती हैं।
दांत न सिर्फ खाने के काम आते हैं और आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके भाग्य का भी संकेत देते हैं। आइए जान लेते हैं कि कैसे दांतों वाले व्यक्ति लकी होते हैं जिनके कदमों में सारी खुशियां होती हैं। आइए जानते हैं किस प्रकार के दांत वाले लोग कैसे होते हैं।
1. सफेद, साफ दांत
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांत साफ, चमकदार और एक सी लाइन में होते हैं, उन्हें जीवन में अच्छी प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग स्पष्ट बोलने वाले, आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से लोकप्रिय होते हैं।

2. आगे के बड़े दांत वाले लोग कैसे होते हैं
यदि सामने के दो दांत थोड़ा बड़े हों और बाकी दांतों से हल्के से बाहर की ओर हों, तो ये संकेत होते हैं कि व्यक्ति भाग्यशाली और चंचल स्वभाव का है। ऐसे लोग अक्सर लोगों को आकर्षित करते हैं और जीवन में खुशियों से भरे रहते हैं।
3. जिनके दांतों में गैप हो
यदि दांतों के बीच थोड़ी जगह हो लेकिन बहुत ज्यादा न हो, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति बोलने में कुशल होता है। ऐसे लोग व्यापार, मीडिया, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सफलता पाते हैं। इनका संचार कौशल बहुत अच्छा होता है।

4. मोती जैसे छोटे और गोल दांत
छोटे, गोल और करीने से लगे हुए दांत इस बात के संकेत हैं कि व्यक्ति का भाग्य प्रबल है। उसे जीवन में कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे लोग नैतिक, विनम्र और धनवान होते हैं।
5. दांतों की संख्या पूरी हो
जिन लोगों के दांतों की संख्या पूरी यानी 32 होती है, उन्हें पूरे जीवन में संतुलन और स्थिरता प्राप्त होती है। वे सामाजिक जीवन में सफल और हर परिस्थिति को संभालने में सक्षम होते हैं।
किन दांतों को अशुभ माना गया है?
अब ये जान लेते हैं कि किन दांतों वाले लोगों को अशुभ माना जाता है। या यूं कहें कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उन लोगों के जीवन में बाधाएं आती रहती हैं। इस लिस्ट में बहुत टेढ़े-मेढ़े दांत वाले लोग, टूटे हुए या पीले दांत वाले लोग, दांत के बीच में बहुत ज्यादा गैप वाले लोग, बहुत ज्यादा बाहर की ओर दांत वाले लोग शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के दांत वाले व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है वो आर्थिक परेशानी का सामना करते हैं और रिश्तों में समस्याओं को भी झेलना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











