Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सपने में शादी देखना क्या देता है संकेत? शुभ खबरी या किसी बदलाव का इशारा, जानें इसका मतलब
Sapne Me Shadi Dekhne Ka Matlab: हम सभी नींद में अलग-अलग तरह के सपने देखते हैं। सोते समय सपने आना एक सामान्य बात है, लेकिन कई बार कुछ सपने हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अगर आपको बार-बार शादी से जुड़े सपने दिखाई दे रहे हैं, तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर इस तरह का सपना आने का क्या अर्थ है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में शादी दिखाई देती है, तो यह कई प्रकार के शुभ-अशुभ संकेत दे सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सपने में शादी देखना क्या संकेत देता है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को बार-बार शादी से जुड़े सपने आते हैं, तो इसे सामान्य तौर पर अच्छा संकेत नहीं माना जाता। यह आने वाले समय में किसी परेशानी या उलझन की ओर इशारा कर सकता है। खासकर अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति ऐसा सपना देखता है, तो इसे वैवाहिक जीवन में तनाव या मतभेद बढ़ने के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में, किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर होता है।
सपने में विदाई दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आप अपनी या किसी दुल्हन की विदाई होते हुए देखते हैं, तो इसे घबराने वाला नहीं, बल्कि अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना आने वाले समय में धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार की ओर इशारा करता है। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपको आगे बढ़ने और कमाई के नए मौके मिलने वाले हैं, जिससे जीवन में खुशहाली आ सकती है।
सपने में बारात दिखना
अगर आप सपने में बारात देखते हैं, तो इसे भी सावधानी का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह आने वाले समय में किसी समस्या या चिंता बढ़ने की ओर इशारा करता है। वहीं, अगर आप खुद को दूल्हे के रूप में देखते हैं, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है, जो किसी बड़े कष्ट या मुश्किल समय की ओर संकेत कर सकता है।
सपने में शादी की चुनरी दिखना
शादी की चुनरी का सपना देखना शुभ माना जाता है। यह सौभाग्य, खुशी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का संकेत देता है। ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं और करियर या निजी जीवन में सफलता मिल सकती है।
सपने में दूल्हे का सेहरा देखना
अगर सपने में दूल्हे का सेहरा दिखाई दे, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह परिवार में मनमुटाव या किसी तरह के विवाद की ओर इशारा करता है। ऐसे सपने के बाद रिश्तों को संभालकर रखने और बातचीत से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
