Weekly Horoscope (11th to 17th Aug): इस हफ्ते बन रहे है शुक्रआदित्य राजयोग से इन 4 राशियों को होगा लाभ

इस हफ्ते सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। इसके अलावा बुधादित्य राजयोग और शुक्र आदित्य राजयोग भी बन रहे हैं। एक साथ तीन राजयोग प्रभावशाली होने की वजह से अगस्त का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Saptahik Rashifal 11th August to 17th August 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होगी। करियर से जुड़ी कोई चिंता दूर होने की संभावना है। आपकी तरक्की होने का संकेत मिल रहा है। व्यापारी वर्ग इस दौरान जो भी व्यावसायिक फैसला लेंगे भविष्य में उसका उचित परिणाम मिलेगा। काम के साथ आप परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालेंगे। घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में आर्थिक फायदा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है, लेकिन आपके बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च नहीं करना चाहिए। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सात दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाले हैं। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ दिन:शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है और लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका है तो उसके वापस मिलने की संभावना है। हालांकि भविष्य में आप पैसों से जुड़ा लेनदेन सोच समझकर करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में किसी वरिष्ठ अधिकारी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा। ऐसे में आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। यदि आप अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:49
शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए समय उचित है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने मनपसंद कोर्स में दाखिला मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें। अपने स्वास्थ्य का आपको पूरा ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:33
शुभ दिन:मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा नहीं तो आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। व्यर्थ के खर्चों से बचें और बचत पर ध्यान दें नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आप इन्हें भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो यह समय आनंद में गुजरेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और रिश्तो में भी मिठास बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपके साथी आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ प्रतिकूल रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में ही घर में वाद विवाद होने से माहौल काफी खराब रहेगा। इस तरह की परिस्थितियों में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। यदि आप घर के बड़े हैं तो इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। आपका बजट असंतुलित हो सकता है और आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ऐसे में इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ यदि आपकी कोई चर्चा होती है तो आप स्पष्ट रूप से अपने विचार व्यक्त करें और उनकी राय को भी ध्यान में रखें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। आपको काम से जुड़ी की गई यात्राएं करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने से रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन मिलेजुले रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:36
शुभ दिन:गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो भी गया है तो इस दौरान सारे गिले शिकवे दूर होंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आमदनी का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी मौका मिलेगा। काम को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। आपको काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके अलावा कार्यस्थल पर अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ उलझने से बचना होगा। व्यापारी यदि कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:7
शुभ दिन:शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं या फिर साझेदारी में व्यवसाय करने का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके अलावा आपको कुछ अनुभवी लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा और आप अपनी योग्यता और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर की सुख सुविधाओं की चीजों पर आप काफी पैसा खर्च करेंगे। हो सकता है आप कोई पुराना छोटा मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अगर वे विवाह योग्य हैं तो उनका विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ज्यादा क्रोध और तनाव से बचें। खासतौर पर अगर आपको हाई बीपी की समस्या रहती है तो इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन:रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम में उत्साह बनाए रखें और सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करें। जल्द आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आपके काम धीरे धीरे बनते चले जाएंगे। हालांकि इस अवधि में आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। कोई भी नया निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने बीच के मसलों को सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में सुधार आएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ फीका रहेगा। आपको मुलाकात करने के मौके बहुत ही कम मिलेंगे। सुस्ती और आलस्य से बचें। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखना होगा नहीं तो रिश्तों में दूरियां और बढ़ सकती है। बच्चों की संगति का ध्यान रखें। इस समय आपको उनका मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन अपने बजट से अधिक दूर जाने की गलती ना करें। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। आपकी छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा। कोई भी गैर कानूनी काम ना करें। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई समस्या है तो खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखी रहने वाला है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में आपको कुछ अच्छे और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी और आप इनका भरपूर लाभ उठाएंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। रिश्तों में तालमेल बना रहेगा और आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए विवादास्पद रहने वाला है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी और बेवजह की बातों पर भी टकराव हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

करियर में उन्नति होने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को लाभ कमाने के कोई अच्छे मौके मिलेंगे। रिश्तों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। बात जब अपनों की आती है तो आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। क्रोध और अहंकार का त्याग कर अपने रिश्तों के महत्व को समझें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ दिन:मंगलवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, August 11, 2024, 17:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion