Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (11th to 17th August): इस हफ्ते इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान
ग्रहों की चाल और स्थिति बदलने से सभी 12 राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव आता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किन राशि वालों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और किसे नहीं मिलेगा किस्मत का साथ।
लकी राशियां
मेष: इस हफ्ते आपको मनचाही सफलता मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यापारियों को अतीत में किये हुए परिश्रम का उचित परिणाम मिल सकता है।परिवार को लेकर आपकी जो भी चिंताएं है वो खत्म होगी और इस अवधि में माहौल काफी बढ़िया रहेगा।

वृषभ: आपके लिए अगस्त का यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापारियों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक: करियर कारोबार के लिहाज से यह समय आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस अवधि आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि आपका पैसा बाजार में फंसा है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
अनलकी राशियां
सिंह: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। इस दौरान घर का माहौल काफी खराब रहेगा। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। कोई पुराना कर्ज भी आपको परेशान कर सकता है। निजी और पेशेवर जीवन की परेशानियों के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकते हैं।
मकर: करियर-कारोबार से जुड़े फैसला जल्दबाजी में ना लें। विपरीत परिस्थितियों में आपको काफी धैर्यवान रहना होगा। दूसरों के बहकावे में ना आएं। संतान की ओर से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति का ध्यान रखना होगा। निजी जीवन की परेशानियां काम पर हावी हो सकती है। ऐसे में इस हफ्ते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। खान पान का ध्यान रखें नहीं तो पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है।
धनु: आप पर वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। ऐसे में आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। गलत फैसला ना लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें। अपने बीच की दूरियों को बढ़ाने ना दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications