Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: शनिवार को इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल -
Yoga For PCOS: पीसीओएस से परेशान महिलाएं रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोन संतुलन में मिलेगी मदद -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पूजा विधि -
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव -
इस दिन झाड़ू खरीदने से घर आती हैं लक्ष्मी, जानें झाड़ू से जुड़े जरूरी वास्तु नियम -
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 हरे पत्ते, रोजाना सेवन से हार्ट भी रहेगा हेल्दी -
Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 9 Wishes: मां सिद्धिदात्री का आशीष मिले...इन संदेशों से अपनों को दें महानवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes Quotes: भए प्रगट कृपाला...इन चौपाइयों के साथ अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सावधान
Weekly Horoscope (11th February to 17th February): कन्या राशि वालों के लिए बन रहा है तरक्की का योग, इस हफ्ते इ
इस हफ्ते किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। विशेष रूप से आपको पैसों के मामले में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान धन हानि होने की संभावना है। आपका पैसा चोरी या गुम हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या हो रही है तो आप स्वयं अपना इलाज करने से बेहतर होगा कि किसी अच्छे चिकित्सक से आप सलाह लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए ठीक रहने वाला है। हालांकि आपको अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचना होगा। रिश्तों के लिए आज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:12
शुभ दिन: रविवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। इस दौरान वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेहत को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करें जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। हालांकि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी काम ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। यदि आपके बीच गिले शिकवे हैं तो आप उन्हें दूर करने का भरपूर प्रयास भी करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ दिन:मंगलवार
मिथुन (मई 20 से जून 20): यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। यदि किसी मामले को लेकर आप उलझा हुआ महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा आप किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप पार्टनरशिप में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई रुकावट आए। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। यदि आप पार्टनरशिप में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे आप कोई भी खर्च ना करें। लापरवाही के कारण इस हफ्ते स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन: शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। ऐसे में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो कुछ समय के लिए आप उसे टाल दें। घर का वातावरण इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो अपनों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा फायदा हो सकता है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए इस दौरान आप अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:17
शुभ दिन:बुधवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ समस्याएं हो सकती है। आपको अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार रहने की जरूरत है। आप किसी भी मामले में झूठ का सहारा लेने से बचें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देना होगा साथी ही जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करें। इस दौरान भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। आप सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण डॉक्टर और दवाइयां पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अवधि में आपकी थकान काफी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ दिन:सोमवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ दिन: गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें खास तौर पर जीवनसाथी को नजरअंदाज करने से आपको बचाने की आवश्यकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। लव लाइफ की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। इस दौरान आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। मुमकिन है आप भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अपने बीच के मसले को सुलझाने के लिए आप बातचीत का सहारा लें। बेवजह का अहंकार आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके प्रयास विफल हो जाएं, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। धैर्य का दामन रहें। जल्द ही चीज़े आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस कराएगा। इस दौरान आपके व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापारियों को अपने महत्वपूर्ण कागजी काम जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:26
शुभ दिन:शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा यदि आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह के शुरुआत में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। इस अवधि में आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। अचानक ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानी का अंत होगा। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान निजी और पेशावर जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतें हो सकती है। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप शॉपिंग, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है या फिर आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खास तौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अपना विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:25
शुभ दिन:बुधवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है या फिर आप छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विशेष रूप से माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बढ़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के सिंगल लोगों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है। यानी आपको आपका पार्टनर मिल सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बजट से दुख दूर ना जाने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आप अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें। इस अवधि में आपकी सफलता और असफलता इन पर ही निर्भर करती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो इस दौरान कोई रुकावट आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उनके गुम होने की संभावना है। ऐसे में आपका कोई जरूरी कार्य बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभरने के कारण घर में वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आप सुख सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करेंगे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











