Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Weekly Lucky Unlucky Zodiacs: कन्या, धनु, कुंभ राशि वालों पर बनी रहेगी ईश्वर की कृपा, ये 3 राशियां रहे सावधान
इस हफ्ते जहां कुछ राशि वालों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और उन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ के जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन रहेगा लकी और अनलकी।
लकी राशियां
कन्या: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही यादगार गुजरेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही बढ़िया रहेगी। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।

धनु: कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियों का अंत होगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है।
कुंभ: माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। इस दौरान आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों के मामले में आप समझदारी से काम लेते हैं तो इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। जल्द ही आपको पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है।
अनलकी राशियां
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। खराब सेहत के कारण आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आर्थिक परेशानियों के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
मिथुन: मन में उथल-पुथल मची रहेगी और अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा इस अवधि में आप कोई भी बड़ा फैसला ना लें। व्यापारियों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में बाधा आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। सेहत को नजअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
सिंह: पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए काफी खर्चीला रहेगा। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ऐसे में आपकी चिंता गहरी होगी। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्तों पर बुरा असर डाल सकता है। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
