Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Lucky and Unlucky (12th to 18th May): वृषभ, मकर और कुंभ राशि वालों की इस हफ्ते होगी मनोकामना पूरी
यह नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशियों के जीवन में भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं ग्रहों नक्षत्रों की बदली हुई चाल और स्थिति किन राशियों का कराएगी बड़ा फायदा और किसका होगा चुनौतियों से सामना।
लकी राशियां
वृश्चिक: नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का सपना पूरा होगा और आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए उचित रहेगा। घर का माहौल इस अवधि में काफी बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

मकर: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आपके जो भी महत्वपूर्ण कार्य अटके हुए हैं उन्हें पूरा करने की आप कोशिश भी करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को किसी नए कार्य की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को मनचाहे प्रणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने का भी संकेत मिल रहा है। वहीं व्यापारियों को किसी पुरानी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक रहेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
अनलकी राशियां
वृषभ: दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों से दूर रहें नहीं तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भागदौड़ भर रहेगा। हालांकि उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। इस अवधि में स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा।
कर्क: वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बिठाकर चलें। व्यापारियों को इस दौरान अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जल्दबाजी में कोई भी निवेश ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। आप टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। यदि आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो अपने बड़े और गुरुजनों की मदद लें।सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
धनु: घरेलू कलह बढ़ सकता है, ऐसे में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक पिता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक नहीं रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। ऐसे में आपकी काफी आलोचना होगी। हो सकता आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण उनके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
