Latest Updates
-
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें; वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित
Weekly Horoscope (12th to 18th May): तुला राशि वालों की खुलेगी किस्मत, इस हफ्ते इनका भी चमकेगा भाग्य
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। इसके अलावा कुछ घरेलू परेशानियां आपकी चिंता का कारण बन सकती है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। घर की समस्याओं को अपने काम पर हावी ना होने दें। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको समय पर पूरा करने की आवश्यकता है। लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और आप कोई बड़ी सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आपकी योजनाओं में कुछ बाधा आने की संभावना है। इस अवधि में डॉक्टर और दवाइयों पर भी आपका काफी पैसा खर्च होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप किसी मौसमी बीमारी के कारण परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर हो या कार्यस्थल इस अवधि में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का असर आपके व्यवहार पर पड़ेगा। ऐसे में आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है। दफ्तर में बेवजह की बातों को नजरअंदाज कर आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इस दौरान आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। यदि आप लापरवाही करते हैं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी छोटी और लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आपको अपने व्यावसायिक निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा घरेलू खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ दिन:गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके बीच नजदीकियां बढ़ सकती है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सात दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाले हैं। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल के साथ बेहतर इलाज की भी जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सही तरीके से अपने धन को मैनेज करेंगे तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत बना सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को शार्टकट रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है। यदि सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो बात को बढ़ाने की जगह आप संवाद का सहारा लेकर अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास करें। आपके बीच की दूरियों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आप कर्जों से छुटकारा पा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई योजना में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आप सोच समझकर ही अपना फैसला लें नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। बेकार की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। सेहत के मामले में यह सप्ताह के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। समय पर भोजन करें और ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ दिन: सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत काफी व्यस्त रहने वाली है, लेकिन सप्ताह का मध्य आपके लिए शानदार रहेगा। इस दौरान आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिले। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। इस अवधि में आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता की सेहत में सुधार आएगा। माता की ओर से लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने लव पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही यादगार रहने वाले हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और आपको अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस अवधि में आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। झगड़े झंझट से दूर रहें। इसके अलावा दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल देने से भी बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। इसके अलावा मार्केट में भी आपकी छवि मजबूत होगी। इस अवधि में आप जो भी व्यावसायिक फैसला लेंगे उसका आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस हफ्ते खराब स्वास्थ्य के कारण आपके कार्यों में कुछ बाधा आएगी। ऐसे में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आप ठीक से बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। मन में कई तरह के विचार आएंगे। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा आप दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय ना लें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया होने वाली है। आप काफी तरोताजा रहेंगे और स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। इस दौरान आपकी एनर्जी लेवल काफी बढ़िया रहेगी और अपनी ऊर्जा को आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ही खर्च करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो इस हफ्ते आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस अवधि में आप पार्टनरशिप में भी कोई नया काम शुरू करने का निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप नया मकान, वाहन, भूमि आदि की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस अवधि में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो इस दौरान घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। हालांकि घर के सदस्य आपके विचारों को पूरा महत्व देंगे। मुमकिन है सप्ताह के मध्य में अचानक पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए। इस समय उन्हें तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपको सफलता ना मिले, लेकिन आपको अपना प्रयास जारी रखना होगा। जल्द ही आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहने वाला है। यदि आपका कोई काम अधूरा रह गया है तो उसे पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया भी आपकी परेशानी का कारण बनेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अगर आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। इस दौरान आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खान-पान में गड़बड़ी के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:39
शुभ दिन:शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो इस हफ्ते आपको कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें, साथ ही अपनी दवाइयां भी आप समय पर लेते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी डिसीजन मेकिंग बेहतरीन रहेगी। ऐसे में इसका बढ़िया परिणाम आपको मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आप कोई नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर सकते हैं। अगर आप एकल व्यापारी हैं तो इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। बेहतर होगा इस दौरान आप उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा। नौकरीपेशा जातक अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति के साथ कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस अवधि में आपको सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। संतान के इच्छुक जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। आपकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर आप काफी पैसा खर्च करेंगे। इस दौरान आपको निवेश करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगी। इस अवधि में आप कई सारी चिताओं से घिरे रहेंगे, साथ ही आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। काम में आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। इस दौरान किसी करीबी के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखने का प्रयास करें अन्यथा आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान आपको आंखों, पेट या रक्त संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कुल मिलाकर इस अवधि में आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:14
शुभ दिन:गुरुवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











