Latest Updates
-
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय -
Kamada Ekadashi Vrat Katha: कामदा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु की कृपा से पूरी होगी हर इच्छा -
Kamada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा,,,कामदा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Kamada Ekadashi Sanskrit Wishes: इन दिव्य संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: कामदा एकादशी पर किन राशियों का होगा भाग्योदय? जानें अपना भविष्यफल -
Summer Fashion Tips: चिलचिलाती धूप में ठंडक का एहसास कराएंगे ये 5 रंग, आज ही बदलें अपना वॉर्डरोब -
इन 5 समस्याओं से जूझ रहे लोग भूलकर भी न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान -
क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे? जानें 1 अप्रैल से जुड़ी ये 3 दिलचस्प कहानियां
Weekly Horoscope इस हफ्ते कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में तरक्की के साथ होगा धन लाभ
इस हफ्ते कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में सभी 12 राशि वालों के जीवन पर इसका कोई ना कोई प्रभाव जरूर पड़ेगा। ग्रहों के गोचर से कई शुभ राजयोग का भी निर्माण होगा। आइए आपके साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि अक्टूबर का यह तीसरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपके हाथ कोई बड़ा मौका लगने की संभावना है। ऐसे में आपको एक नई दिशा मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं पर आप काफी धन खर्च करेंगे। यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसके भी वापस मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:38
शुभ दिन: रविवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
काम को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि वर्कलोड अधिक है तो योजना के अनुसार काम पूरे करने की कोशिश करें। इस दौरान की गई लापरवाही आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। मुमकिन है आप अपनों को पर्याप्त समय ना दे पाएं। जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
खानपान का विशेष ध्यान रखें। समय पर भोजन करें और अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को ही शामिल करें। काम को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जो जातक बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन आप हर मुश्किल को पार करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप बजट से ज्यादा दूर न जाएं। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:बुधवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में ग्रहों की स्थितियां अनुकूल रहेगी और आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। यदि पैसों की समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। माता-पिता के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। प्रेमी जोड़ों को इस अवधि में एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से अपने रिश्ते की बात करने के लिए समय उचित है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन:गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है, लेकिन आप अपनी समझदारी से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। काम को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छी सफलता नहीं मिल रही है तो आप सकारात्मक रहें। जल्द ही आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। नौकरी के साथ यदि आप पार्ट टाइम जॉब करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की जरूरत है। आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। सप्ताह के अंत में अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की क्षमता को सराहा जाएगा। इस अवधि में आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की जरूरत है। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। सप्ताह का मध्य आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस अवधि में आप अपनों को पर्याप्त समय देंगे। यदि कोई समस्या है तो माता पिता के सहयोग से वह दूर हो सकती है। भाई या बहन का विवाह तय होने की संभावना है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। हालांकि आपको आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस दौरान आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी हो या पेशेवर जीवन यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीमवर्क के जरिए आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आर्थिक मामले में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा ना आए इसके लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपनों के साथ आप त्यौहार का जमकर आनंद उठाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। ध्यान और योग करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:42
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। इसका पूरा फायदा भी आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता और योग्यता के बल पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापारियों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आय का जो जरिया बंद हो गया था वह दोबारा शुरू हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने बड़े बुजुर्गों से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपके पार्टनर विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें अन्यथा कोई पुराना रोग दोबारा परेशान कर सकता है। व्यापारियों को पैसों के मामले में सावधान रहना होगा। बड़ा निवेश आदि करने के लिए समय उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है। हालांकि आप नकारात्मकता से दूर रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। रिश्तों के मामले में यह समय सुखद रहेगा। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। विशेष रूप से घर के बड़े सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:32
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पेशेवर जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बॉस आपकी योजनाओं को सराहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहने से आपकी मानसिक शांति भी बनी रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसे कोर्ट कचहरी के बाहर ही सुलझाने की कोशिश करेंगे तो बेहतर होगा। पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में ना करें। विशेष रूप से निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। सेहत में बड़ा सुधार आएगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ दिन:मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान फिजूलखर्ची से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी। नौकरी हो या व्यापार आपको मन लगाकर अपना काम करने की आवश्यकता है। व्यापारियों को यदि कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में उसे स्वीकार करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लापरवाही का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आपके घर में किसी नई सदस्य की एंट्री हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन बजट से अधिक खर्च होने के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको एक सही आर्थिक योजना के अनुसार आगे बढ़ने की आवश्यकता है। काम के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी सहकर्मी के साथ आपका टकराव भी हो सकता है। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचना होगा। कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा ना करें। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शनिवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











