Weekly Horoscope (14th to 20th April): देवी मां की कृपा से इस हफ्ते इन राशियों की दूर होगी मुश्किलें

अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह नया सप्ताह।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के शुरुआत से ही आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है खराब सेहत के कारण आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाए। इसके अलावा आपके व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आप प्यार और समझदारी से काम लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस अवधि में आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। सप्ताह के अंत में अचानक काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आपने किसी को प्रपोज किया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:42
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal 14th April to 20th April 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपनी साख बनाए रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इस दौरान आप अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने में ज्यादा आना-कानी ना करें तो बेहतर होगा। मुमकिन है बॉस आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद करें। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को दूसरों के बहकावे में आने से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं तो बेहतर होगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके बीच का लगाव और भी बढ़ेगा। इस दौरान आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। इस दौरान घरेलू समस्याएं बढ़ सकती है। आपको अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। भावनाओं में भहकर आप कोई भी निर्णय ना लें तो बेहतर होगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपने बॉस के मिजाज को समझना होगा, साथ ही आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के भरोसे आप अपना कोई भी काम ना छोड़े अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। यदि आप मन लगाकर अपना काम नहीं करेंगे या फिर आपसे छोटी-छोटी गलतियां होती है तो मुमकिन है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और हो सकता है वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डालने का भी प्रयास करें। इसके अलावा इस दौरान मार्केट में आपका कोई नया प्रतिद्वंदी भी आ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपको एक सही आर्थिक योजना की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े झंझट से बचें। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होती है तो आप उसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। इस दौरान आपको किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी निराशा हो सकती है। मुमकिन है अच्छी मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। आपको खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है, साथ ही घरेलू खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके जीवनसाथी आपके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें। विशेष रूप से अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। हो सकता है आप थोड़ा दबाव भी महसूस करें, लेकिन आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। इस अवधि में किया हुआ आपका यह परिश्रम बॉस को काफी प्रभावित कर सकता है और इसका उचित परिणाम भी आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि बड़े फायदे के लिए आप कोई भी शॉर्टकट रास्ता ना अपनाएं और गैर कानूनी काम करने से भी बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको खान-पान में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:29
शुभ दिन:मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए थोड़े व्यस्त रहेंगे। इस हफ्ते आप कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए राहत भरा रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आपकी इस परेशानी का भी हल निकल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। खासतौर पर बच्चों पर आप अधिक ध्यान देंगे। इस दौरान जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। मुमकिन है आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:35
शुभ दिन:बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस दौरान आपको वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के मामले में भी ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुश्किलें खड़ी कर लेंगे। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। यदि आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक निर्णय लेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से सहकर्मियों की बेवजह की बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए आपको अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है। व्यापारियों का यदि कोई कागजी काम अटका हुआ है तो मुमकिन है इस अवधि में उसके पूरे ना होने के कारण आपका कुछ आर्थिक नुकसान भी हो। काम के साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। खासतौर पर अपनों की जरूरतों का आप पूरा ख्याल रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ दिन:सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस अवधि में आपके दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आपको सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे, ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मुमकिन है अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक जाए, लेकिन जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी और आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके प्रिय का गुस्सेल स्वभाव इस अवधि में आपकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव बढ़ा सकता है। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेते हैं तो आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक शुभता और सफलता लेकर आएगा। अतीत में किए हुए कड़े परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिलेगी। मुमकिन है आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी योजना आगे बढ़ेगी, साथ ही आपके मार्ग में आ रही है सारी रुकावटें भी दूर होगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। इस दौरान माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।आमदनी बढ़ाने का आपका प्रयास सफल होगा। इस अवधि में सारी चिताओं को भूलकर आप स्वयं पर ध्यान देंगे। ऐसे में आप अच्छी सेहत का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो इस हफ्ते आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है, साथ ही आपको वाद विवाद से भी बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने में थोड़ा विलंब हो जाए। ऐसे में आप निराश होने की जगह सकारात्मक रहने की कोशिश करें, क्योंकि आपकी यह मेहनत आपके लिए जल्द ही सफलता का द्वार खोल सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आपको बचने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी। ऐसे में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। मुमकिन है आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। इस अवधि में आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है आप कुछ नए और बड़े ग्राहकों के साथ भी डील करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस दौरान उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, साथ ही पुरानी किए हुए निवेश का उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई में कोई रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन:रविवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 14, 2024, 10:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion