Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: तुला, मकर और मीन राशियों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी, ये 3 राशियां रहें संभलकर
एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है, ऐसे में ग्रहों की बदली हुई चाल और स्थिति का शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और कौन अनलकी।
लकी राशियां
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही राहत भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी सैलरी भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो यह समय आपके लिए औसत रहेगा।

मकर: रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।
मीन: मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह के लिए अच्छा रहेगा।
अनलकी राशियां
वृषभ: कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपको कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। पैसों से जुड़ी समस्या गहरी हो सकती है। अचानक खर्चों में हो रही वृद्धि आपका सिर दर्द बढ़ा सकती है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा। अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
मिथुन: घर का माहौल इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। घर परिवार से जुड़े फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें।
वृश्चिक: इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा बेवजह की चीजों में आपका समय नष्ट हो सकता है। ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको इस दौरान निपटाने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। काम के साथ आप अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखें। उन्हें नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आपका लापरवाह रवैया अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
