Weekly Horoscope (14th January to 20th January): इन 5 राशि वालों को होगा इस हफ्ते जबरदस्त लाभ

इस हफ्ते आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे, क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप अपने आने वाले सात दिनों की सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि इन यात्राओं के दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बटुआ या सामान चोरी या गुम हो सकता है। ऐसे में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकराव संभव है। व्यापारियों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो सकती है। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal 14th January to 20th January, 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना है। अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो मुमकिन है आपको सफलता मिले। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप खुद से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर शेयर करने से बचें। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यह समय आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे और आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खान-पान में गड़बड़ी के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी। हालांकि आपको किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा जीवन भर आपको केवल पछतावा ही होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आप शहर से बाहर कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस दौरान अचानक आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। ऐसे में आप जल्दबाजी में कई आर्थिक फैसले ले सकते हैं। हालांकि आपको ऐसी गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी सारी मेहनत व्यर्थ ही जाएगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा फोकस कर पाएंगे। इसके अलावा धर्म कर्म के कार्यों में भी आप रुचि लेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

ग्रहों की बदली हुई चाल का नकारात्मक प्रभाव आपके करियर पर पड़ सकता है। इस दौरान आपको करियर से जुड़ी चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापार से जुड़े जातकों को कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। इस दौरान आपका काफी धन भी खर्च होने की संभावना है। यदि आप नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। यदि आप विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहेंगे और हर चुनौती का सामना डटकर करेंगे तो आप आसानी से सारी मुश्किलों को पार कर पाएंगे। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाले हैं। अगर आप नया वाहन, जमीन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खुद को तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ दिन:रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। हो सकता है दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। छोटे व्यापारियों को इस अवधि में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। बड़े व्यापारियों को कोई भी व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में ना लेने से बचना होगा। इस अवधि में कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ दिन:बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप पढ़ाई लिखाई में भी उनकी मदद कर सकते हैं। अगर पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि इस समय आपको निवेश आदि करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है जो आपके करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपको कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:26
शुभ दिन:मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान आप सारी मुश्किलों और बाधाओं का सामना हिम्मत से करेंगे। इस अवधि में सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े बुजुर्गों को आपकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप व्यापारी हैं और काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो सप्ताह के अंत में आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन करते समय जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले कुछ करीबियों और अनुभवी लोगों की सलाह से लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है और आपकी जमापूंजी में इजाफा होगा। अगर आप नया मकान, वाहन, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही विशेष रहेगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। हो सकता है आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिले। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। हो सकता है आप प्रेम विवाह करने का भी निर्णय लें। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आप अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ दिन:रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस दौरान पैसों के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मुमकिन है आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो लेकिन आप जितनी तेजी से धन कमाएंगे उतनी ही तेजी से आपके हाथ से पैसा निकल सकता है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। आपको बस अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका वेतन भी बढ़ेगा, साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहने की संभावना है। वहीं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। इस अवधि में घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज से जुड़े किसी भी मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े परिश्रम के साथ आपको सकारात्मक रहने की भी जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस दौरान आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम होने के कारण आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। इस दौरान आपके प्रिय का व्यवहार बदला हुआ रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। हो सकता है आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़े।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिछले हफ्ते की तुलना में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपके अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से माता-पिता साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे। सप्ताह के अंत में आपको अचानक आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहेगा। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। सप्ताह के अंत में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर दिया जा सकता है। व्यापारियों की इस अवधि में लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप अपने खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 14, 2024, 11:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion