Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Weekly Horoscope (14th to 20th July): इस हफ्ते सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन जातकों को मिलेगा बड़ा लाभ
ग्रहों के राजा सूर्य देव इस हफ्ते अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 16 जुलाई को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। यहां वे 16 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का सभी 12 राशि वालों के जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
इसके अलावा 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी पड़ रही है। इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 16 जुलाई रात्रि 8 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगी और इस तिथि का अंत अगले दिन 17 जुलाई रात्रि 9 बजकर 1 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। वर्कलोड कम रहने के कारण आपको स्वयं के लिए अधिक समय मिलेगा। इस दौरान आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आपका ज्यादातर समय मौज मस्ती में गुजरेगा। पैसों के मामले में आपको ज्यादा दरियादिली दिखाने से बचना होगा नहीं तो मुश्किल हो सकती है। आप बचत पर ध्यान दें नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। इसके अलावा धन उधार देने से भी बचें नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सप्ताह के अंत में आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ अच्छा रहेगा और आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ दिन:मंगलवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर की व्यवस्था पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से अगर आप घर के बड़े हैं तो अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। धन का सही प्रबंधन करके चलें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। खर्चों पर लगाम लगाएं और केवल जरूरत की चीजों पर ही धन खर्च करें। काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापारियों को अपनी आर्थिक योजनाएं गुप्त रखने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपकी समस्या और बढ़ने की संभावना है। आपको खुद पर अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शनिवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपके रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात के कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप आसानी से धन संचय कर पाएंगे। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। नई संपत्ति या वाहन आदि खरीदने के लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों को भी लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको खानपान में गड़बड़ी ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:52
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस दौरान पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। इस अवधि में की गई आपकी मेहनत आपकी तरक्की तय करेगी, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को गैर कानूनी काम करने से बचना होगा। जोखिम भरे कार्यों में अपना पैसा लगाने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं और उनके विवाह में बाधा आ रही है तो इस समस्या का भी समाधान होगा। उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहें। इस अवधि में वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:40
शुभ दिन:शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है और आपका प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आप परिस्थितियों को समझकर ही अपने निर्णय लेंगे। कामकाज की बात करें तो केवल भाग्य पर निर्भर ना रहें, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें।, साथ ही उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचना होगा। यह सात दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। खासतौर पर अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। व्यापारी यदि किसी नए व्यवसाय में अपना पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है और अपने फैसले सूझबूझ से लें। रोमांटिक लाइफ में निरसता रहेगी। पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा ना करें। ज्यादा सोचने की आपकी आदत स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों का ही ध्यान रखना होगा। वाणी में बढ़ रही कठोरता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आएं। कामकाज से जुड़ी चिंता रहेगी। यदि आप कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में रुकावट आ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। खर्चों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा असर पड़ेगा। यदि आप अपने खर्चों पर रोक नहीं लगाएंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुखों में कमी आएगी। आपसी तालमेल बिगड़ने के कारण आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। नकारात्मकता आप पर हावी रहेगी और सेहत में भी गिरवाट आएगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:17
शुभ दिन:मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपका भाग्यपक्ष कुछ मजबूत रहेगा और आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो इस दौरान आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। भाई बहनों का समर्थन आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा और इससे आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप काफी सकारात्मक और प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
भाग्य के भरोसे बैठने से या दूसरों पर निर्भर रहने से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको बहुत ही सोच समझकर अपने निर्णय लेने की जरूरत है। आप किसी भी तरह के बदलाव से बचें। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। बड़ा निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। युवा वर्ग को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की बातों में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जुलाई का यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको कुछ मामलों में धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से आपका बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। पीठ पीछे सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें। आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उससे निपटने के लिए आपको थोड़ी समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। हो सकता है कोर्ट के बाहर ही मामला सुलझ जाए। आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। दिखावे से बचें और भविष्य के लिए पैसे जोड़ने का प्रयास करें। अपनी सेहत को लेकर आप किसी भी तरह का समझौता ना करें। काम के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। जिन लोगों से आपको उम्मीद है उनका सहयोग ना मिलने से काफी निराश हो सकती है। इस अवधि में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। किसी भी गंभीर मुद्दे को सुलझाते समय आपको समझदारी से काम लेना होगा। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और उनकी भावनाओं को भी समझने का प्रयास करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। आप कर्ज या उधार लेने से से भी बचें। दफ्तर में यदि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए समय उचित नहीं है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप काम के साथ मनोरंजन पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:रविवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
हफ्ते के शुरुआती दिन आपके लिए काफी खर्चीले रहेंगे। इस अवधि में आपका जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की संभावना है। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले जातकों को इस हफ्ते बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें नहीं तो कोई तीसरा फायदा उठा सकता है। इससे आपके बीच गलतफहमी भी हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











