Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: (14th to 20th July): मेष, मिथुन, वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का फुल सपोर्ट
ग्रहों और नक्षत्रों के लिहाज से जुलाई का यह तीसरा सप्ताह बेहद खास है। ग्रहों के घर बदलने से कुछ राशि वालों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आती रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी राशि वाली वाले रहेंगे भाग्यशाली और किसे नहीं मिलेगा किस्मत का साथ।
लकी राशियां
मेष: आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपना का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। आप काफी सकारात्मक और प्रसन्न रहेंगे। इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।

मिथुन: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैसा कमाने का अच्छा अवसर आपको प्राप्त होगा। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। इस दौरान आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा। आप अपनी मैरिड लाइफ पूरी तरह से एंजॉय करेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं।
वृश्चिक: कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अगर आप अपने वर्तमान व्यवसाय को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपके रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
अनलकी राशियां
वृषभ:पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। आपके अपनों की विरोध का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आप कोई ठोस निर्णय भी लें। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए काफी खर्चीला रहेगा। यदि आप बेवजह की चीजों पर पैसा खर्च करेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं होगी। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
कर्क: संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद होने की संभावना है। आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा और आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापारियों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं। आप जितना अधिक बचत करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा।
तुला: अपनी कठोर वाणी के कारण आपकी काफी आलोचना हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है। काम से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और स्वास्थ्य में भी भारी गिरावट आने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
