Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Weekly Horoscope (15th to 21st September): इस हफ्ते बन रहा है मालव्य राजयोग, इन राशियों पर होगी कृपा
भौतिक सुखों के स्वामी कहे जाने वाले शुक्र देव इस हफ्ते कन्या राशि से निकलकर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में शुक्र देव के इस गोचर से मालव्य राजयोग प्रभावशाली होने जा रहा है। तो चलिए राशि के अनुसार जानते हैं कि आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मनपसंद कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको नए अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए शुभता लेकर आएगा। अचानक लाभ कमाने का बड़ा मौका आपको मिल सकता है। परिवार के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको कहीं बाहर घूमने फिरने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन: बुधवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके साथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। पैसों को लेकर अभी समस्या बनी रहेगी लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी में कोई भी कम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:48
शुभ दिन:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सात दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह के लिए सामान्य से बेहतर रहेगी। आमदनी अच्छी रहेगी और आप ठीक से बचत भी कर पाएंगे। काम को लेकर व्यस्त रहने के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हो सके तो वीकेंड पर आप उनके लिए कुछ अच्छा प्लान करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। करियरहकारोबार से जुड़ा प्रयास सफल होने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको लाभ कमाने का बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मुमकिन है आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहें। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस अवधि में उनकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन: गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपका अतिआत्मविश्वास आपको मुसीबत में डाल सकता है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। वर्कलोड अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा देगा। व्यापार से जुड़े लोगों को काम से जुड़ी कहानी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। कठिन समय में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। यदि आप कोई भी बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही फैसला लें। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आपको काफी चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:35
शुभ दिन: शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, पार्टनर के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में किसी नई प्रॉपर्टी, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करने की भी योजना बन सकती है। काम से जुड़े फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे और आपको अच्छा परिणाम भी आपको मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको लगातार काम करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:18
शुभ दिन: सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आप और कड़ी मेहनत करेंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा लेकिन आपके बिना सोचे समझे बड़े खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी और वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खान-पान में गड़बड़ी ना करें नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:8
शुभ दिन: मंगलवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। खासतौर पर इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी कठिन रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या के कारण आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देना होगा नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए भी यह समय उचित नहीं है। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी मसे बचें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती है। इस अवधि में आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:36
शुभ दिन: सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप अपनी कोई परेशानी भी साझा करें और उसका हल भी आपको मिल जाए। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि अधिक मेहनत करने के कारण इस दौरान आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आपके मार्ग में आर्थिक समस्या आ रही है तो इस परेशानी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपकी लापरवाही का बुरा असर परीक्षा के परिणाम पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन: बुधवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यक्तिगत जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। अगर आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो दौरान आपकी मेहनत और समझदारी के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको अचानक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। हालांकि खर्चों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण आप कुछ चिंतित भी रहेंगे। इस सब्जी में आपको यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। इससे केवल आपका समय ही नष्ट होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आपके पार्टनर आपको ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का भी दबाव आप पर बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ दिन व्यापारियों को कुछ नई योजनाएं बनाने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी रचनात्मकता दिखाने की आवश्यकता है। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खान-पान में लापरवाही ना करें अन्यथा इस दौरान आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए यह सप्ताह काफी बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आप स्वयं भी काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी प्रसन्नता आसपास के लोगों को भी खुश कर देगी। आप अपने पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देंगे और अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं और विदेश में अपना कारोबार फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। स्वास्थ्य आपका एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:19
शुभ दिन: मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











