Weekly Horoscope (April 16 to April 22): बेहद भाग्यशाली रहेंगे इस हफ्ते ये 3 राशि वाले

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले पूरे सात दिनों से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।
आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो चलिए देखते हैं यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा।

Saptahik Rashifal 16th April To 22nd April Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहने वाला है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों के लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के बल पर इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। साथ ही बॉस भी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान आप नए कार्य की योजना भी बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। सेहत में सुधार आएगा। इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत को लेकर आप काफी सजग रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी कमजोर इम्युनिटी के कारण आप बहुत ही जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। खराब स्वास्थ्य का बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। रोमांटिक लाइफ में केवल प्यार और रोमांस रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इस समय उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के अंत में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ दिन:सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इस दौरान आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय लेंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। इस हफ्ते आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई या बहन के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। विशेष रूप से यदि आप फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, मीडिया आदि से संबंधित कार्य करते हैं तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और भी कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस दौरान यदि बॉस आपको कोई कार्य सकते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। परिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह कुछ कम अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहेगा। इस दौरान आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। साथ ही बॉस का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं तो आप संभलकर रहें। घर का माहौल ठीक रहेगा। अपनों का समर्थन मिलेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप लापरवाही न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार

Saptahik Rashifal 16th April To 22nd April Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आप अधिक समय भी व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए यह समय उचित नहीं है। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ दिन:बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप बाहर के भोजन से परहेज करें। दफ्तर में बॉस के साथ इस दौरान आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो इस दौरान भारी नुकसान संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप कोई नया वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। लॉ, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक प्रयास सफल होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है इस दौरान आप पर काम का बोझ अधिक रहे, लेकिन आपको अपनी इस मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। व्यापारियों को कुछ नई योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि आप मनचाहा मुनाफा चाहते हैं तो सूझबूझ से काम लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इसके अलावा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें। खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। साथ ही आप अपनी मेहनत से उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापारियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता कार्य बीच में अटकने की संभावना है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज में व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात अपनों को नाराज कर सकती है। इस दौरान घर के सदस्य आपसे काफी नाखुश रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान, कमजोरी, अनिद्रा आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप किसी नई एक्टिविटी की शुरुआत कर सकते हैं। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो इस दौरान आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में अपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको इस अवधि में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहे और उच्च अधिकारियों की तरफ से भी दबाव बढ़ें। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम मिल सकता है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें। खासतौर पर दूसरों के बहकावे में न आएं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 16, 2023, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion