Weekly Horoscope (16th to 22nd June): कर्क राशि की बढ़ेगी परेशानियां, सेहत-पैसों के लेकर ये भी रहेंगे अनलकी

Weekly Horoscope: यह नया सप्ताह किन राशि वालों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसका सामना होगा नई चुनौतियों से, अगर आप जानना चाहते हैं तो यहां हम आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इसके माध्यम से आप अपने पूरे सात दिनों से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहे हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको पार्टनरशिप में कारोबार करने का ऑफर भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप सुख सुविधाओं की चीजों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि रिश्तों में तालमेल बना रहेगा, लेकिन आप अपनों के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप सारी चिताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:सोमवार

Saptahik Rashifal 16th June to 22nd June 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। इस हफ्ते आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। यदि आपकी शिक्षा में कोई रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:6
शुभ दिन:मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप सोच समझकर अपने निर्णय लेंगे तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई रुकावट आ सकती है। एकाग्रता की कमी के कारण आप ठीक से अपनी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत में सुधार के लिए आप सही खान पान के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब जल्दबाजी में लिए हुए आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़े। हालांकि आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। व्यापारियों को इस अवधि में कानूनी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं और आपका बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति का ध्यान रखने की आवश्यकता नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। जहां तक बाद आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आपको इस तरह की गलती ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

काम के सिलसिले में यदि आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आपको अपनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह समय आपके वैवाहिक जीवन के सबसे खूबसूरत समय में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपको आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है। यदि आप छोटा मोटा निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आपके बीच कोई अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा आप सारी कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचना होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहने की संभावना है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपनों का भी समर्थन प्राप्त हो। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। इस दौरान रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। इसके अलावा खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। कामकाज का दबाव बढ़ने के कारण इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और सही दिशा में प्रयास करें। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। विशेष रूप से अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के बड़े कुबड़े बदलाव करने का निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में उनका यह फैसला आपको भावुक कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। इस दौरान आपके बीच छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़े हो सकते हैं। ऐसे में इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ऐसे में यह आपका सिर दर्द बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। व्यापारियों को जल्द लाभ कमाने के चक्कर में गलत रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है। इस दौरान कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। खासतौर पर इस राशि की महिलाओं को इस अवधि में अधिक संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। व्यापारियों को छोटे छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस दौरान आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ यह सात दिन बहुत ही खास गुजरने वाले हैं। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं आपके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगा। आपके दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। इस दौरान आप काफी फुर्तीले और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने करियर को लेकर आपके मन में कोई दुविधा रहेगी। ऐसे में आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपनी इस परेशानी के बारे में अपने किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से बात करें। हो सकता है आपको अपने सवाल के जवाब मिल जाए। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके व्यवसाय बढ़त होगी। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे और लाभ कमाने के आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। इस अवधि में आपको उच्च अधिकारियों का भी मान सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही रुकावट दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। इस अवधि में आपके प्रिय के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा इस तरह की बातों को आप अनदेखा ना करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और कठिन विषयों पर आपकी पकड़ भी मजबूत होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ दिन:मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। अनुभवहीन लोगों की बातों में ना आएं अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। नौकरीपेशा जातकों को यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सौदेबाजी करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है। घर के वातावरण में सुधार आएगा। इस दौरान अपनों के बीच प्रेम और एकता दिखाई देगी। बेहतर होगा ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:15
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि किसी कारणवश अपनों के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो इस दौरान सब कुछ सामान्य हो सकता है। आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। इस अवधि में पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर ही भजन, कीर्तन, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। भाई बहनों से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दफ्तर में छोटी छोटी बातों को लेकर भी आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा टेंशन लेने से बचें और शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापारियों को धन का उचित प्रबंध करने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस अवधि में आपको काफी सक्रिय रहने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहेंगे।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:25
शुभ दिन: बुधवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 16, 2024, 9:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion