Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs(16th to 22nd June): मेष, कन्या, वृश्चिक राशि वालों के इस हफ्ते खुलेंगे भाग्य
इस हफ्ते कुछ ग्रह अपना घर बदलने वाले हैं ऐसे में सभी राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव जरूर आएगा। आइए देखते हैं वो कौन सी 3 राशियां हैं जो भाग्यशाली रहेंगी और किन 3 राशि वालों के जीवन में मचेगा बवाल।
लकी राशियां
मेष: कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत की फल है। आप भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम करते रहें। जल्द ही कामयाबी आपके कदम चूमेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

कन्या: कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। व्यापारी यदि समझदारी से अपने व्यावसायिक फैसला लेंगे तो आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होने की भी संभावना है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों का नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। इस दौरान आपके व्यवसाय में बढ़ते देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे और आपके बीच की सारी दूरियां भी खत्म होगी।
अनलकी राशियां
मिथुन: यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। कामकाज के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को महसूस करें कि वे आपके लिए कितने खास हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। एकाग्रता की कमी के कारण आपकी पढ़ाई में बाधा आएगी।
तुला: वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी छोटी बातों पर आपकी कहासुनी होगी। ऐसे में आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इस दौरान आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अब दूसरों के बहकावे में आकर काम से जुड़े फैसले लेने से बचें।
धनु: यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि करियर से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको अपनों से खुलकर बात करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या गहरी हो सकती है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। इस अवधि में पैसों की कमी की वजह से आपके कई काम अधूरे ही रह जाएंगे। अधिक भागदौड़ के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप काम के साथ खुद के लिए भी समय निकालें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications