Latest Updates
-
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
Weekly Horoscope (17th to 23th December): बेहद कठिन रहेगा इन राशि वालों के लिए ये नया सप्ताह
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन से बदलाव आने वाले हैं, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। इस अवधि में जहां कुछ राशि वालों की किस्मत का सितारा चमकेगा तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह नया सप्ताह।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपका काफी पैसा डॉक्टर और दवाइयों पर भी खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस हफ्ते आप परिजनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों पर परिजनों के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शुक्रवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का असर आपके व्यवहार पर पड़ेगा। इस अवधि में आपको बेवजह की बातों पर क्रोध आ सकता है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस होगी। इस अवधि में आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस तरह की लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपके बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो बेवजह की चिंता और थकान आपके स्वास्थ्य में गिरावट की वजह बनेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:रविवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ेगी और हो सकता आप अपने रिश्ते को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत में आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही विशेष रहेगा। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाले हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। हालांकि आपको बेवजह के खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। आपकी लापरवाही के कारण इस दौरान स्वास्थ संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। इस अवधि में आपको धन लाभ भी होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन वृद्धि का संकेत मिल रहा है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अलगाव की भी संभावना है। शारीरिक समस्याओं से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन होने की संभावना है। खानपान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान उच्च अधिकारियों की तरफ से भी प्रेशर बढ़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्राएं बहुत ही फायदेमंद रहेंगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। सप्ताह के अंत में आप घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बेवजह के खर्चे आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आपके आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके सभी काम टाइट समय पर पूरे होंगे। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार में स्थितियां सुखद रहेगी। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द संभल जाएं अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:27
शुभ दिन:शुक्रवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस अवधि में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। आपके गलत शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव काफी कम होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। मुमकिन है इस अवधि में आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी निर्णय न लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। आप जहां हैं और जो कर रहे हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। सप्ताह के शुरुआती दिन काफी खर्चीले रहने वाले हैं। बच्चों की शिक्षा और घर की मरम्मत आदि पर काफी धन खर्च हो सकता है। इस अवधि में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। गुस्स से बचें। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
गृहस्थ जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपको काफी दुखी कर सकता है। निजी जीवन की परेशानियां काम पर भी हावी हो सकती है। ऐसे में आप ठीक से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने करियर पर फोकस करें अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम और संघर्ष व्यर्थ ही जाएगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपको दूर कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। खासतौर पर आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:24
शुभ दिन:रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में हफ्ते के शुरुआती दिन बेहद खर्चीले रहने वाले हैं। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा अपने आर्थिक फैसले भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और अपना छोटा से छोटा काम भी पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। अगर आप अभी अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक मामलों में आपको काफी संभलकर रहना होगा। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन करने होने वाले हैं तो आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा। आपका आडियल स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह के लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:30
शुभ दिन:गुरुवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











