Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
Weekly Horoscope (17th Mar to 23rd Mar): मुश्किलों से भरा रहेगा इन 5 राशि वालों के लिए ये सप्ताह
आपका साप्ताहिक राशिफल आपको अपने आने वाले सात दिनों से संबंधित हर छोटी और बड़ी जानकारी दे सकता है। इसके माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य आदि के बारे में जान सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते खर्चों की अधिकता रहेगी। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने की गलती ना करें। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा व्यर्थ की चिताओं के कारण आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो इस दौरान उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपको अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके काम को प्रभावित कर सकता है, साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। बच्चों का जिद्दी स्वभाव इस दौरान आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। डांट फटकार की जगह आपको उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:17
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण आपको थोड़ी सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। इससे बचने के लिए आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर वर्कलोड अधिक रहे, लेकिन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। इस दौरान की हुई मेहनत आपकी तरक्की तय कर सकती है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपने महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में ना लें। आप अपने बड़ों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ यह समय हंसी मजाक में गुजरेगा। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के कारण आप समझ नहीं पाएंगे की चीजों को व्यवस्थित कैसे करें। हालांकि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होते जाएंगे। इस दौरान आपके कुछ रुके हुए काम भी बनने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आप कोई बड़ा निवेश आदि भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ अपना काम करेंगे। यदि लंबे समय से आप तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो बॉस आपकी तरक्की का संकेत भी दे सकते हैं। अगर आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो इस दौरान उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ दिन:गुरुवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आप अपनों से खुलकर अपने मन की बात साझा करें। अपने बड़े बुजुर्गों के अनुभवों और उनकी सलाह का अनुसरण करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। अगर आप पार्टनरशिप में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की आवश्यकता है। इस दौरान लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। हो सकता है उच्च अधिकारियों की तरफ से भी काफी दबाव रहे। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है अन्यथा आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो इसका बुरा असर आपके परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। विशेष रूप इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत को लेकर सजग रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आप कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं जिनका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको व्यर्थ के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। आप कर्ज और उधार भी ना लें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके साथी आपकी भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह के लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगी। आपको स्वयं के अंदर एक अद्भुत आत्मविश्वास महसूस होगा। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी कारणवश आपका महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका हुआ है तो इस दौरान आपकी समस्या का समाधान होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। यदि आप किसी तरह के परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। हालांकि पड़ोसियों के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी पुराने छोटे-मोटे उधार या कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे जिसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:45
शुभ दिन:रविवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस अवधि में घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने घर के सदस्यों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग आपको सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि आप आय का नया स्रोत प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपकी यह मेहनत रंग ला सकती है। काम को लेकर जरूरत से ज्यादा टेंशन ना लें। आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। इस अवधि में आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे और गुरुजनों का भी सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन: शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी विचारधारा में कुछ परिवर्तन आ सकता है। मुमकिन है आपकी मुलाकात किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से हो जो जीवन को एक अलग नजरिए से देखने में आपकी मदद कर सकते हैं। पैसों से जुड़ा प्रयास विफल होने के कारण इस दौरान आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो व्यावसायिक गतिविधियों पर आपको अपनी नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। इस दौरान वे काम से जुड़े आपके सुझावों को प्राथमिकता देंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप पर्याप्त आराम करें। इसके अलावा आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की भी कोशिश करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:24
शुभ दिन:गुरुवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर की जिम्मेदारियों के प्रति आपका समर्पण अपनों को आपके और करीब ले आएगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कुछ समय से आपके प्रिय की सेहत ठीक नहीं है तो इस दौरान उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए यह समय उचित नहीं है। यदि आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको ऐसे मामलों में ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। दफ्तर में आपके कार्यों में सहकर्मियों का ज्यादा दखलअंदाजी करना आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय औसत रहने वाला है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:37
शुभ दिन:मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
बच्चों की नकारात्मक गतिविधियां इस दौरान आपको काफी परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। पिछले कुछ दिनों से यदि आप अपने काम को लेकर व्यस्त हैं तो इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने कुछ व्यक्तिगत कार्यों और रुचियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं लोगों को कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आप किसी नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा, लेकिन आप स्वयं पर नकारात्मकता को हावी ना होने दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ दिन:बुधवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब कुछ संभालने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। किसी घरेलू मामले को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है। आप समझदारी दिखाते हुए बात को संभालने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान भी करना पड़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपना साथी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासतौर पर खाने-पीने में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











