Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन कर्क और तुला राशि वालों के जीवन में बनी रहेगी सुख, समृद्धि
यहां हम आपको इस हफ्ते की लकी और अनलकी राशियों के बारे में बताएंगे। जी हां ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल और स्थिति का प्रभाव जहां कुछ राशि वालों पर शुभ पड़ेगा, वहीं कुछ के जीवन में बवाल मचेगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
लकी राशियां
मिथुन: मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और पैसों से जुड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। जीवन की परेशानियों को हल करने में आपको अपने बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सारे काम समय पर पूरे कर पाएंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपका अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का भी आनंद उठाएंगे।
तुला: जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप पुराने छोटे-मोटे कर्ज और उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। अच्छी सेहत के लिए यदि आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
अनलकी राशियां
सिंह: कामकाज से जुड़े फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर व्यापारियों को इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है।
धनु: अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपका यह प्रयास सफल हो जाए लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप अपना परिश्रम जारी रखें आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें। जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें। अपने प्रिय की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें।
मकर: मकर राशि वालों को दफ्तर में काम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। सहकर्मियों का गलत बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे मामले में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। अगर आप तो बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता आपके हाथ निराशा लगे। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह के लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications