Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा भाग्य का साथ
ग्रहों की बदली हुई चाल का शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में इस नए हफ्ते में हर किसी के जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
वृषभ: निजी हो या पेशेवर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। इस दौरान आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है। काम का प्रेशर कुछ कम रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी रुचियों पर ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आपको सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

धनु: कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। वहीं व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। इस दौरान आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
कुंभ: इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको फिजूल खर्ची से बचने की जरूरत है।
अनलकी राशियां
सिंह: यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज का प्रेशर कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में रुकावट आए। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। इस अवधि में आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
वृश्चिक: आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण धन हानि होने की भी संभावना है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
मीन: कामकाज की दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहेगा, बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते की योजनाएं पहले ही बना ले। इससे आप जल्दबाजी से बचे रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान उनकी दवाइयां पर आपका काफी धन भी खर्च होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
