Latest Updates
-
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम
Weekly Horoscope (18th to 24th Aug) इस हफ्ते बन रहा है बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के धन वैभव में होगी वृद्धि
इस हफ्ते सूर्य देव और बुध देव एक साथ सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। इसस जातक के जीवन में सुख समृद्धि आती है, मान सम्मान बढ़ता है और कैरियर में भी सफलता हासिल होती है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। यदि काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आपकी निजी जीवन में कोई समस्या है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय:बुधवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में आ गई गलतफहमियां दूर होगी और एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बढ़ेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आप पर वर्कलोड अधिक रहे। इस अवधि में आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय काफी कड़ी मेहनत करने का है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। किसी खास मेहमान के आने से घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सोमवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। इस दौरान आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। अगर आप बेरोजगारी हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, लेकिन निवेश आदि करने से पहले आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध मजबूत होगा। आपको अपने रिश्ते को विवाह में बदलने का रास्ता मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा लेकिन आपको सही आर्थिक योजना के अनुसार चलने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस दौरान किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की भी योजना बन सकती है। घर के बड़ों का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियां बनी रहेगी, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बच्चे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेगी। प्रेमी जोड़ों को धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपको परिजनों के विरोध का सामना करना पड़े। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आप व्यापारी हैं और पिछले हफ्ते अपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो इस हफ्ते आपको उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को पछाड़कर काफी आगे निकलेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप काफी पॉजिटिव और एनर्जेटिक रहेंगे। आपके लिए आए का नया स्रोत भी बन सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप नया वाहन, मकान, जमीन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में एक बार फिर प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। हालांकि आपको जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना होगा नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:42
शुभ समय:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में आपको एक विशेष पहचान मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की भी आमदनी में वृद्धि होगी। जो जातक अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं उन्हें जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं बनी रहेगी। इस दौरान आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। जीवनसाथी आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। हो सकता है आपके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हो जाए। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ फीका रहेगा। मुलाकात करने के मौके कम मिलेंगे। काम में व्यस्त रहने के कारण आप एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। सेहत पर ध्यान दें और लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:39
शुभ समय:शुक्रवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए संतोषजनक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में आर्थिक लेनदेन ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप बड़ा लाभ कमाना चाहते हैं तो अपनी व्यावसायिक योजनाएं सोच समझकर बनाएं। दूसरों के बहकावे में आकर आप अपना नुकसान करा बैठेंगे। घर का वातावरण इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनबन होने की संभावना है। खुद पर काबू रखें नहीं तो आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस राशि की महिलाओं को विशेष रूप से अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय:गुरुवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है हो सकता है मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें। अपनी मेहनत से कमाए हुई धन को व्यर्थ की चीजों में नष्ट करने से बचें। इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तों में स्थिरता आएगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप की समस्याएं बढ़ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आए के नए स्रोत बन सकते हैं। इसके अलावा पुराने किसी निवेश से भी आपको उचित फायदा मिल सकता है। काम से जुड़ी चिंता दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप टीमवर्क पर ध्यान देंगे और इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आएगा। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय:मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। पुरानी रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि आपको जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप सही दिशा में प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो कोर्ट कचहरी जाने से बेहतर होगा कि आप बातचीत के द्वारा इस मसले को सुलझाने की कोशिश करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम में व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी आपको ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके बीच थोड़ी दूरियां आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:32
शुभ समय:शनिवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता मिलेगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। व्यापारी यदि सोच समझकर अपने व्यावसायिक फैसला लेंगे तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। आपको अपनों का भी समर्थन प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज या कोर्स में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:सोमवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं यदि आप नौकरी के साथ खुद का छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो अपनों की मदद से आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। युवा वर्ग को अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें। सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











