Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs (18th to 24th August): इस हफ्ते मेष, मिथुन, सिंह राशि की लगेगी लॉटरी
इस हफ्ते बुध और सूर्य एक साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे बेहद प्रभावशाली बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में इसका प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। यहां हम आपको इस हफ्ते की 3 लकी और 3 अनलकी राशियों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं बुधादित्य राजयोग से किन राशि वालों का होगा बड़ा फायदा और किसे करना होगा अभी और इंतेजार।
लकी राशियां

मेष: नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा व्यापारियों को भी लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आर्थिक परेशानी दूर होगी। इस दौरान आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आप अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे।
मिथुन: बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। व्यापारियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से इस दौरान आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेंगे। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ाने का प्रयास सफल हो सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय आप ले सकते हैं।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की संभावना है। यदि आप नया वाहन, घर आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
अनलकी राशियां
कन्या: रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। वाणी में कठोरता रहेगी। ऐसे में इसका असर आपके करीबी रिश्तों पर पड़ेगा। जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देना होगा नहीं तो आपके बीच दूरियां और बढ़ सकती है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात के अवसर कम मिलेंगे। ऐसे में यह सात दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
वृश्चिक: काम पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यर्थ के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं, साथ ही आपके भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आएगी। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर: यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाह चल रहा है तो झगड़ा झंझट से बचें। मामले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
