Weekly Horoscope (18th Feb to 24th Feb): मेष राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक फायदा, ये राशियां भी रहेंगी लकी

एक बार फिर हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। यहां आपको आपके आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ग्रहों की शुभ स्थिति इस दौरान आपका कोई बड़ा आर्थिक फायदा करा सकती है। ऐसे में पैसों से जुड़ी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ दिन: शनिवार

Saptahik Rashifal 18th Feb to 24th Feb, 2024 Weekly Horoscope Predictions For All Zodiac Signs In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी काम समय पर पूरे करने होंगे जिससे आप अपनों को भी पर्याप्त समय दे पाएं। विशेष रूप से इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में खर्चों में कमी आएगी और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। हो सकता है आप छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहें। नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह के मध्य में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ, सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। स्वास्थ्य के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। पेशेवर जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सेल्स में बढ़त होगी और आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने साथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस हफ्ते आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अनदेखा मुनाफा हो सकता है, यानी आपको ऐसी जगह से फायदा होने की संभावना है जहां से आपको उम्मीद काफी कम थी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय काफी मेहनत भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। इस दौरान बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत भी दे सकते हैं। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आपको उधार लेन देन से बचने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की जरूरत है। इसके अलावा आप रोजाना योग और ध्यान का भी सहारा लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:31
शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यर्थ के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। शौक मौज पर आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। खासतौर पर यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत है तो आप इससे मुक्ति पाने का प्रयास करें। इससे आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आएगी। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो पिता की मदद से इस अवधि में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय नौकरी बदलने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जहां हैं और जो कर रहे हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पेशेवर जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। इस अवधि में आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी सफल रहेंगे। ऐसे में वे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह के लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:29
शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आप रोजाना सुबह अपने दिन की शुरुआत ध्यान से करें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही पूरे दिन सकारात्मक और तरोताजा भी रहेंगे। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपका सेहतमंद रहना बहुत ही जरूरी है। कामकाज के सिलसिले में हाल ही में की हुई यात्रा सफल हो सकती है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस अवधि में आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट के बाहर खर्च ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:2
शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। ऐसे में आप निवेश करने का भी फैसला ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने वाले हैं तो इस दौरान आपकी योजना कुछ आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। खासतौर पर अगर आप तरक्की चाहते हैं तो इस दौरान अपना छोटा से छोटा काम भी आप बहुत ही ध्यानपूर्वक करें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको उधार भी लेना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सके तो वीकेंड पर आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:6
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी होगी। इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा और इसका असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस हो सकती है। हालांकि इसके बाद का समय कुछ बेहतर रहने वाला है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। बेवजह के खर्चे आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको जो भी कार्य मिले आप उसे मन लगाकर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो इस अवधि में आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आप बाहर के भजन से परहेज करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। आपके कुछ लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप खुले दिल से अपनी गलती को स्वीकार करने की कोशिश करें। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। दूसरों को बहकावे में ना आएं अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आपको कोई भी शॉर्टकट अपनाने से बचने की आवश्यकता है। इस अवधि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप उनकी अतिरिक्त देखभाल करें। इसके अलावा हो सके तो आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। खुले दिल से खर्च करना आप पर भारी पड़ सकता है। यदि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ दिन: सोमवार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, February 18, 2024, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion