Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा अच्छा परिणाम
इस हफ्ते कुछ ग्रह अपना घर बदलने वाले हैं ऐसे में सभी राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव जरूर आएगा। आइए देखते हैं वो कौन सी 3 राशियां हैं जो भाग्यशाली रहेंगी और किन 3 राशि वालों के जीवन में मचेगा बवाल।
लकी राशियां
मेष: मेष राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेगा। इस दौरान आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। आपको आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होगा। आपको विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों के कारोबार में भी बढ़त होगी। रिश्तों के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।

मिथुन: विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान परिजनों की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक परेशानी दूर होगी। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में यदि आप काम से जुड़ी यात्रा करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत के लिहाज से भी यह सात दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं।
कन्या: पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी तरक्की होने का संकेत मिल रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए फंड मिल सकता है। इस दौरान आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके जीवन में जल्द ही किसी नए सदस्य की एंट्री भी हो सकती है।
अनलकी राशियां
सिंह: आपके लिए सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। खासतौर पर पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। ज्यादा चिंता और तनाव से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। कामकाज से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आप किसी भी तरह के बदलाव से बचें।
धनु: धनु राशि वालों को नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है। कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो इस दौरान आप काफी निराश महसूस करेंगे। आपके व्यवहार में भी कुछ बदलाव आएगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध आ सकता है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने की संभावना है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
मीन: कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी और व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका अहंकार आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। नौकरी हो या व्यापार तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। शॉर्टकट अपनाने बचें। इस अवधि में आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। यदि आप शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करेंगे तो मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
