Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Weekly Rashifal (19 -25) March : इन 3 राशियों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण
ग्रहों की चाल और स्थिति हर दिन बदलती है, ऐसे में इसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आप अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप करियर, परिवार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
इससे आपको अपने पूरे 7 दिनों की प्लानिंग करने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए देखते ही इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। हालांकि अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। घर का माहौल इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप पूरे हफ्ते की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में आसानी होगी। सप्ताह के मध्य में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है नहीं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:29
शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस अवधि में दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों के तरफ से भी काफी प्रेशर रहेगा। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस दौरान काफी समय बाद आप जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आपको अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस हफ्ते अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आपको विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रतिष्ठित लोगों से भी होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस हफ्ते आपके कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। सप्ताह के मध्य में आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। यदि आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान लंबित कार्यों पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को दखलअंदाजी करने न दें। साथ हीएक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। सेहत के मामले में इस सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। इस अवधि में आपका प्रमोशन होने की संभावना है। इसके अलावा यदि आप तरक्की प्राप्त करने के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखद रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक लाभ भी होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आप अपने छोटे से छोटे फैसले भी बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस अवधि में आप अपने करियर को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने करीबियों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाए। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि पुराने कर्ज चुकाने का दबाव भी आप पर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो इस दौरान उनकी मदद से आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। इस अवधि में आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस अवधि में आपको हर मामले में बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो आप समय का पूरा ध्यान रखें। विशेष रूप से यदि उच्च अधिकारियों ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप तय समय पर अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इस समय पैसों से जुड़े मामले में आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में घर में वाद विवाद होने की संभावना है। आपको अपने परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक और भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। लापरवाही के कारण इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:10
शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि उनके करियर से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके हर फैसले में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। विशेष रूप से व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप इसी तरह समझदारी से अपने फैसले लेते रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:2
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आप उच्चाधिकारियों का भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस भी काफी प्रभावित हो सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो इस दौरान उसके पूरे होने की संभावना है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। इस अवधि में खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से चला आ रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ेगा। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको जिम्मेदारी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आपके घर में एक नए सदस्य की एंट्री होगी। सेहत के मामले में यह सप्ताह औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पुराना कोई कर आपको काफी परेशान कर सकता है। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है नौकरी बदलने का यह उचित समय है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने परिवार को भी पर्याप्त समय देने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। भविष्य में भी आप इसी तरह से परिश्रम करते रहें। कपड़े के व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। वहीं कॉस्मेटिक्स, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी अच्छा फायदा होगा। घर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आप कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ दिन:सोमवार



Click it and Unblock the Notifications











