Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन, सिंह और धनु राशि के जीवन में इस हफ्ते मचेगा बवाल, इनकी लगेगी लॉटरी
Weekly Lucky and Unlucky Zodiac Signs (19th May to 25th May): यह सप्ताह सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान सभी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसका नई चुनौतियों से सामना होगा।
लकी राशियां

मेष: मेष राशि वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। सारी चिताओं को भूलकर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। कारोबार आगे बढ़ाने का आपका सपना पूरा होता नजर आ रहा है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
वृषभ: इस अवधि में आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आपके उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और इस दौरान आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आप के मार्ग में बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। ऐसे में आपकी चिंता उन्हें लेकर कम होगी।
मकर: नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा करने का अक्सर प्राप्त होगा। ऐसे में आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। अतीत में किए हुए किसी निवेश का दुगना फायदा आपको होने की संभावना है। यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो इस दौरान आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। इस हफ्ते घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है।
अनलकी राशियां
मिथुन: घरेलू कलह बढ़ सकता है। इस दौरान घर के सदस्यों के बीच वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मुमकिन है आपकी शिक्षा में कोई बड़ी रुकावट आए। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में काफी संभलकर रहना होगा नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च होने की संभावना है।
सिंह: अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं। बेहतर होगा आप सही दिशा में प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप सोच समझकर अपनी रणनीतियां बनाएं। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें।
धनु: घर परिवार से जुड़ा अपना कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। इस अवधि में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देने की कोशिश करें। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है। इस दौरान वे आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापारियों को कोई भी गैर कानूनी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
