Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Weekly Horoscope (19th to 25th November): बेहद शानदार रहेगा इन राशि वालों के लिए ये नया सप्ताह
एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अगर आप अपने आने वाले 7 दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आईए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की इस दौरान आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। ऐसे में इसका पूरा फायदा आपको होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में असफल रहेंगे। ऐसे में इसका सीधा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। अपनी व्यावसायिक योजनाओं से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर बच्चों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का माहौल इस अवधि में काफी बढ़िया रहेगा और परिवार में चल रहा तनाव भी कम होगा। ऐसे में आपको अपनी तरफ से भी कुछ प्रयास करने की जरूरत है। अपने रिश्तों की अहमियत को समझें और अपना व्यवहार सभी के साथ विनम्र रखें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अपने परिवार की भलाई के लिए आप लगातार परिश्रम कर रहें। ऐसे में इस अवधि में आपको उचित परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी लेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको लगातार काम करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस हफ्ते आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आप अपनी वित्तीय परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। रिश्तों के लिहाज से यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी भी मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:32
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने किसी करीबी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी करने वाले लोग यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आप अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। दूसरों के बहकावे में ना आएं और अपने फैसले स्वयं सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस अवधि में घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। ऐसे में आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आपको अपने फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूर से ज्यादा पैसा लेने की से बचना होगा। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ दिन:गुरुवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
करियर को लेकर मन में असुरक्षा की भावना जागृत हो सकती है। इस दौरान आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। इस तरह की स्थिति में आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। आप बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठाने से बचें। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधा आएगी। इस अवधि में आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह औसत रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपके प्रिय काफी नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप कठिन से कठिन निर्णय भी बड़े ही आराम से ले पाएंगे। इस दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी और आपको धन लाभ हो सकता है। पैसों से जुड़े रुके हुए काम पूरे होंगे और आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी करेंगे। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करते हैं तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। इस अवधि में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आप कड़ी मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में संतान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय भी व्यतीत कर पाएंगे। पैसों की अहमियत को समझते हुए आपको अपनी फिजूलखर्ची की आदत पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। अतीत में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा इस अवधि में आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी लंबे चक्कर में फंस सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपके परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। हालांकि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस अवधि में आपके मार्ग में कई चुनौतियां आएगी, लेकिन आप धैर्यवान रहेंगे। ऐसे में आप हर समस्या से आसानी से निकलने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप कड़ी मेहनत करें। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस अवधि में किसी बड़ी कंपनी से आपको ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति काम मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि आर्थिक लेन देन करते समय आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझाने की संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। इस अवधि में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो कमजोर इम्यूनिटी के कारण आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ दिन:बुधवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों को इस हफ्ते अतिरिक्त सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है। यदि आपको निवेश करने का मौका मिलता है तो आप अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना निर्णय लें नहीं तो आप किसी चालकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपैशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस अवधि में अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। हो सकता है आपको लंबे समय से रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो जाए। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस दौरान आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। इस दौरान पढ़ाई के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। सेहत के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शनिवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपनी क्षमताओं को समझना होगा होगा। हो सकता है इस अवधि में आप असमंजस की स्थिति में ररहें। बेहतर होगा आप सारी बातों को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जल्द ही आपके मार्ग से सारी बाधाएं दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत भी करने की भी योजना बनाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको उधार लेन देन से बचना होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन:सोमवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। ऐसे में आपको अपनी संगति में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको कर्ज और उधारत लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप पर दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। हो सकता है इस दौरान उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिले। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। हो सकता है आपको मुलाकात करने के मौके कम मिले। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:1
शुभ दिन:शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











