Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Weekly Horoscope (19th to 25th May): कन्या राशि को इस हफ्ते होगा बड़ा आर्थिक फायदा, इनका जीवन भी रहेगा खुशहाल
इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल, क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होने वाली है। इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको जो भी कार्य सौंपे जाएंगे आप उसे समय पर पूरा करेंगे। मुमकिन है आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिले। सप्ताह के मध्य में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आपके काम की काफी तारीफ भी होगी। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। ऐसे में आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इस अवधि में माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच की सारी दूरियां खत्म हो सकती है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:30
शुभ दिन:मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ग्रहों की शुभ स्थिति इस दौरान आपका बड़ा फायदा करा सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी समर्थन प्राप्त होगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातक किसी नई योजना में अपना पैसा लगा सकते हैं। मुमकिन है आपको मनचाहा फायदा हो। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस दौरान भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि कुछ समय से आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस अवधि में उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय देंगे, साथ ही उनकी अच्छी देखभाल भी करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कुल मिलाकर यह सात दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो इस दौरान आपके घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। यदि आप घर के बड़े हैं तो कोई भी फैसला आप जल्दबाजी ना लें तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। मुमकिन है आप किसी नए कोर्स आदि में दाखिला लेने की भी योजना बनाएं। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो आपको उनकी मदद मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सौदेबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप किसी भी जोखिम भरी योजना में अपना पैसा लगाने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। सप्ताह के अंत में पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। यदि आप किसी को धन उधार देने वाले हैं तो अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन:सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में छोटी छोटी समस्याएं लगी रहेगी। यदि आप नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे, साथ ही अपने खान पान का ध्यान रखेंगे तो आपकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। इसके अलावा आप समय समय पर डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। अगर आप विदेश में नौकरी या व्यापार करने की योजना बना रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपके रास्ते में आ रही है सारी बाधाएं दूर होगी। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो सप्ताह के मध्य में अचानक कोई समस्या हो सकती है। आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी की दिलचस्पी कम हो सकती है। आपके बीच की कड़वाहट का असर बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में इस दौरान आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ दिन:शनिवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान अपना काम आप ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। छोटी सी भी लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। इससे आपकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे के लिए और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी जाती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी को फिर से समझने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन:सोमवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इस अवधि में आप जो भी व्यावसायिक फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आपके कारोबार में बढ़त होगी। इतना ही नहीं आपको रुके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में आपके अपने आपके साथ रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में आप काफी हद तक कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ दिन:बुधवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं तो हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी, लेकिन धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। अचानक आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी, ऐसे में आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाले रहेंगे। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस दौरान आपकी कमजोरी और थकान बढ़ेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शनिवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो इस दौरान अपना छोटा से छोटा काम भी आप मन लगाकर करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के भरोसे अपना कोई भी काम ना छोड़ें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस अवधि में बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। उनकी गर्ममिजाजी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सात दिन काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके अलावा अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। कानूनी मामलों में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में भावनात्मक रूप से आप थोड़े कमजोर रहेंगे। किसी अपने का गलत व्यवहार आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आप सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:39
शुभ दिन:मंगलवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस अवधि में आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति हो सकती है। ऐसे में आपको अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की परेशानियों का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी और बढ़ा दे। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। इस अवधि में आपका कोई रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:44
शुभ दिन:शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
हफ्ते की शुरुआत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। मुमकिन है कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिले। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। इस अवधि में आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मुमकिन है आप योग और ध्यान कभी सहारा लें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। खासतौर पर माता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी पर आपका भरोसा बढ़ेगा। इस अवधि में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको दिखावे में ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें। ज्यादा चिंता करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन:गुरुवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस अवधि में आप अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। खासतौर पर कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में कई दिक्कतें हो सकती है। सप्ताह के मध्य में घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। इस दौरान आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई व्यवसायिक योजना विफल होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मुमकिन है आपका आर्थिक नुकसान भी हो। अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप धैर्यवान रहें। यदि आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ दिन:रविवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











