Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: वृषभ, मिथुन और तुला के इस हफ्ते शुरू होंगे अच्छे दिन, इनके बिगड़ेंगे हाल
इस हफ्ते ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के कारण सभी 12 राशि वालों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

लकी राशियां
वृषभ: नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको घूमने फिरने के भी अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है जो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में चार चांद लगा देगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा, लेकिन आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की सलाह दी जाती है।
मिथुन: घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। इस अवधि में आपको सारे गिले शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। आप अपने बड़ों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। इस दौरान आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी करेंगे। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने महत्वपूर्ण और कठिन फैसले बहुत ही आसानी से ले पाएंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको राहत मिल सकती है। आप अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करेंगे।
तुला: कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। व्यापारी इस अवधि में अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मुमकिन है आप कोई जोखिम भरा निर्णय भी लें। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस अवधि में आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। आप अपने परिवार को आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
अनलकी राशियां
मेष: यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपकी कुछ योजनाओं में बाधा भी आए। सप्ताह के अंत में आपका कोई बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अपने खान पान का अधिक ध्यान रखें और आराम पर भी विशेष ध्यान दें।
सिंह: ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण इस दौरान आपके जीवन में कुछ उथल-पुथल मच सकती है। इस अवधि में आपकी वाणी और व्यवहार में कठोरता रहेगी। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका टकराव संभव है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर अगर आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सप्ताह के अंत में डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इस अवधि में आपका बजट असंतुलित की प्रबल संभावना है।
मीन: इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप चाहकर भी अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे। कठिन विषयों को समझने में भी आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उतना ही खर्च करें जितनी आपकी जरूरत हो। रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की आवश्यकता है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपको अपनों से दूर कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
