Latest Updates
-
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव
Weekly Horoscope (1st September to 7th September): गजकेसरी राजयोग से इस हफ्ते इन 5 राशियों को होगा बड़ा फायदा
सितंबर के इस पहले ही हफ्ते में गुरु और चंद्रमा की युति वृषभ राशि में होने जा रही है। ऐसे में इस हफ्ते गजकेसरी राज योग बन रहा है। इस राजयोग से जातक को करियर-कारोबार में तरक्की के साथ मान सम्मान मिलता है, साथ ही इससे धन लाभ भी होता है। आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह उतार चढ़ाव भरने से भरा रहेगा इसलिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। समय पर भोजन करें और रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करने की कोशिश करें। इस अवधि में वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे, साथ ही आपका तनाव भी कम होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपने हफ्ते भर का बजट आप पहले ही तैयार कर लें। ऐसा करने से आप अधिक बचत कर पाएंगे। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में अपनों का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:47
शुभ दिन:सोमवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें। नौकरीपेशा जातक अगर नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा। अपनी वर्तमान नौकरी पर फोकस करें। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके व्यवसाय में बढ़त होने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आय का नया स्रोत बन सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में आपको कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ दिन:बुधवार
मिथुन (मई 20 से जून 20): रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने रिश्तों का महत्व समझ आएगा। इस दौरान आपके बड़े आप से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं। शादीशुदा जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर प्रेमी जोड़ों की बात करें तो आपकी लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। एक दूसरे से मुलाकात के कई मौके मिलेंगे।।आर्थिक दृष्टि मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेगी। अपना आत्मविश्वास और मनोबल गिरने ना दें। आपके अंदर वह काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ दिन:रविवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): इस हफ्ते आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। ऐसे में इस बदलाव को स्वीकार करने में आपको थोड़ा समय लगेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यदि मन में असमंजस की स्थिति हो तो खुलकर अपनों से बात करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक फोकस करना होगा नहीं तो शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी की दिलचस्पी कम हो सकती है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपना सर्वश्रेष्ठ दें और सकारात्मक रहें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा घर की मरम्मत आदि पर भी आपको कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ दिन:मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ कठिन होगी, लेकिन इसके बाद का समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आपका कोई काम अटकने से चिंता बढ़ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि आप साझेदारी में नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण आप परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा आपकी चिंता बढ़ाएगी। आपको उन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। अगर आप अपना व्यवसाय विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस दौरान परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार साबित होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। यदि आप पर कोई कर्ज है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन आपको गलत खानपान की आदतों से बचना होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ दिन:शनिवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है मन में कई तरह की नकारात्मक विचार भी आएं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको धैर्यवान रहना होगा। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें। आर्थिक मामलों में आप संभलकर रहें। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन लगातार हो रहे खर्चों में वृद्धि के कारण आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। यदि भविष्य में आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आपको अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ दिन:सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सकारात्मक महसूस करेंगे। हो सकता है आप काम से जुड़ी कुछ नई योजनाएं भी बनाएं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। निजी जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे और सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय अनुकूल है। आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेंगे। आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:42
शुभ दिन:शनिवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यक्तिगत हो या पेशेवर जीवन आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा मोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। बड़े व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। हालांकि आप अपने काम खुद की देखरेख में करवाएंगे तो बेहतर होगा। कर्मचारियों के भरोसे हर काम ना छोड़ें। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं ज्यादा जल्दबाजी ना करें। उचित समय आने पर अपने रिश्ते के बारे में परिजनों से बात करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। निवेश आदि करने के लिए भी समय उचित है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:37
शुभ दिन:गुरुवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में एक के बाद एक कई समस्याएं आएंगी। ऐसे में आपका मनोबल गिर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई भी गलत कदम उठाने से बचें। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। एक ही गलती को बार बार दोहराने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। व्यापारियों को पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है वे आपको नजरअंदाज करें। बातचीत के जरिए आप अपने बीच के मसले को सुलझाने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। खानपान में लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपको अनिद्रा की भी शिकायत होने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है लेकिन आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने होंगे नहीं तो इस आर्डर को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके सभी काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में धन कमाने का अच्छा मौका भी आपके हाथ लगेगा। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। भविष्य में यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ यह सात दिन बहुत ही खास गुजरेंगे। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। सेहत में बड़ा सुधार आएगा और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): घर में चल रही समस्याओं को लेकर अगर आप परेशान हैं तो आपको शांति से बैठकर बातचीत करनी चाहिए। हो सकता है इस समस्या का समाधान मिल जाए। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। इसके अलावा काम से जुड़ी यात्राएं भी करनी पड़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। यदि आपको पर्याप्त आराम नहीं मिलेगा तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











