Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, मकर और मीन राशि वाले इस हफ्ते रहें सावधान, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
सितंबर महीने की शुरुआत सभी 12 राशि वालों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आएगी। इस हफ्ते कुछ शुभ योग बन रहे हैं जिससे मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। इसके अलावा कुछ राशियां ऐसी भी है जिन्हें भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। आइए देखते हैं।

लकी राशियां
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आए के नए स्रोत बनने से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सिंगल है तो आपके प्रेम जीवन की भी शुरुआत हो सकती है।
कन्या: कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। परिजनों के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
वृश्चिक: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। काम से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। इस दौरान आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों को खत्म करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। अपनों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके खर्चे आसानी से पूरे होंगे।
अनलकी राशियां
मेष: आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन चुनौतियां बनी रहेगी। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। तनाव और चिंता के कारण आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। मुश्किलों से घबराने की जगह आपको उनका सामना हिम्मत से करना चाहिए।
मकर: आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जल्दबाजी में अपने निर्णय लेने से बचें। शांत दिमाग से आपको समस्याओं का हल ढूंढना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान की हुई लापरवाही महंगी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपके बीच प्रेम और विश्वास की कमी रहेगी। पर्याप्त आराम नहीं मिलने के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
मीन: निजी जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। हो सकता है आप अपने काम पर भी ठीक से ध्यान ना दे पाएं। धन हानि होने के कारण पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications