Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: कर्क, वृषभ और तुला राशि की इस हफ्ते बदलेगी किस्मत
एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है, ऐसे में ग्रहों की शुभ स्थिति जहां कुछ राशियों का बड़ा फायदा कराएगी, वहीं कुछ राशियों के जीवन में एक के बाद एक चुनौतियां आ सकती हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां लकी रहेंगी और कौन अनलकी।
लकी राशियां

कर्क: इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपका कड़ा परिश्रम सफल होगा और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल देखने को मिल सकता है।
तुला: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। बच्चों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। उनसे जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है।
मकर: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वयं को चिताओं से दूर रखने के लिए और अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए इस दौरान आप ध्यान का भी सहारा लेंगे। सप्ताह के अंत में आपको संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
अनलकी राशियां
वृषभ: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचाने की सलाह दी जाती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लापरवाही ना करें।
वृश्चिक: भावनात्मक रूप से इस दौरान आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा भावनाओं में बहकर आप अपने महत्वपूर्ण फैसले ना लें। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके अपने आपको गलत समझेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ: पैसों की तंगी के कारण इस अवधि में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। नौकरी करने वाले लोगों को इस हफ्ते काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आप पर काम का बोझ अधिक रहे। इसके अलावा बॉस की ओर से भी प्रेशर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
