Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Horoscope (20th to 26th October): शुभ गौरी योग से इस हफ्ते वृषभ, तुला समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ
इस हफ्ते चंद्रमा और गुरु की युति वृषभ राशि में होने वाली है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे जहां पहले से ही गुरु मौजूद है। इससे शुभ गौरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गौरी योग धन, संपत्ति और सुख देने वाला योग है। ऐसे में चलिए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी। आपके कुछ बनते हुए कार्य अचानक रुक सकते हैं और आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। रिश्तों के लिहाज से यह समय ठीक रहेगा। आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। यदि किसी मित्र के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। स्वास्थ्य का आपको अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है। आंखों से जुड़ी कोई समस्या होने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ दिन:शनिवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यह सप्ताह आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। इस अवधि में आप काफी उत्साहित और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदी या बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस अवधि में आप अपनों के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। आपके लिए छोटी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। इस अवधि में आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:
शुभ दिन:रविवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। ऐसे में आपको काफी कठिनाई महसूस होगी। काम पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। इस समय की गई लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को समय पर अपने काम पूरे करने की जरूरत है। व्यापारियों को आर्थिक समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। इस दौरान विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां भी खड़ी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल की कमी रहेगी। बेवजह की बातों पर आपके बीच टकराव हो सकता है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपनी सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:36
शुभ दिन:बुधवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। घर की सुख सुविधा की किसी वस्तु की आप खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज यह समय बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:49
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। काम से जुड़ा कोई प्रयास सफल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अटके हुए मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। अचानक काम से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो सकती है लेकिन आप इस मुश्किल को पार करने में कामयाब रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और रिश्तों में सुधार आएगा। संतान की किसी उपलब्धि पर आपको काफी गर्व महसूस होगा। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पैसों के मामले में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। सोच समझकर खर्च करें और बचत पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ दिन: शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। इस दौरान आपके गलत व्यवहार के कारण आपकी काफी आलोचना हो सकती है। काम का प्रेशर कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको अपने समय और धन का प्रबंध सही तरीके से करने की आवश्यकता है। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान हो सकती है। हालांकि आप जल्दबाजी में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:27
शुभ दिन:सोमवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता से भरा रहेगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पेशेवर जीवन में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। मार्केट में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। वैवाहिक जीवन में कोई समस्या हो सकती है लेकिन आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा न करें। आर्थिक मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:33
शुभ दिन:गुरुवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वाणी में कठोरता रहेगी और आपके खराब व्यवहार के लिए आपको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन इस हफ्ते इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के कारण आपके हाथ आया कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। पारिवारिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी। ऐसे में सेहत को लेकर आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है अन्यथा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके हित में आ सकता है। इस अवधि में आप जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। कारोबार आगे बढ़ाने का आपका सपना इस अवधि में पूरा होता नजर आएगा। नौकरीपेशा जातक अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनका विवाह तय हो सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य संपन्न होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन बावजूद इसके आप पूरी सकरात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। हालांकि व्यापारियों को पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़े काम करने से बचें। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस अवधि में आप घर पर ही पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आप जरा सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:28
शुभ दिन:मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो सप्ताह के मध्य में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस बात का आप विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस अवधि में घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपनों का सहयाेग्यात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था उचित बनाए रखेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रेम विवाह करने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस दौरान आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है और आपकी बड़ी चिंता खत्म होगी। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं सफल रहेंगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। हालांकि आपके दैनिक खर्चा आसानी से पूरे होंगे लेकिन आप अधिक बचत नहीं कर पाएंगे। महत्वपूर्ण फैसलों में पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय आपके पार्टनर को आपके भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपको मुलाकात के कई मौके मिलेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:18
शुभ दिन:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











