Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के करियर का होगा इस हफ्ते बेड़ा गर्क
इस हफ्ते कुछ ऐसे शुभ-अशुभ योग का निर्माण हो रहा है जिनका सभी 12 राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई महत्वपूर्ण बदलाव जरूर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली और किसके हाथ लगेगी निराशा।

लकी राशियां
वृषभ: सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और आपको सुकून का एहसास होगा। सारी चिताओं को भूलकर आप खुद पर ध्यान देंगे। कोई पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप बहुत ही समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है।
कर्क: मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के साथ आपको अतिरिक्त समय बताने का मौका मिलेगा। यदि कोई परेशानी है तो आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। हो सकता है आपको अपने सभी सवालों के जवाब भी मिल जाए। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव सकता है।
तुला: अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित फल आपको मिलेगा। इससे अवधि में आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। सप्ताह के मध्य में ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय का नया स्रोत बन सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा।
अनलकी राशियां
मेष: काम से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान आप शांति से ढूंढने का प्रयास करें। जल्दबाजी आपका भारी नुकसान करा सकती है। इस अवधि में आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और इसका असर आपकी निजी और पेशेवर जीवन पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की चिताओं को भूलकर आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।
मिथुन: जीवन में आ रहे हैं बदलावों के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। परिस्थिति चाहिए जैसी भी हो आपको धैर्यवान और सकारात्मक रहना होगा। खुद पर और अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। आपकी जरा सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
कन्या: इस अवधि में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। वाणी में कठोरता रहेगी, ऐसे में अनजाने में ही आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण आप दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान आपसे कई गलतियां भी हो सकती है। हालांकि ऐसी लापरवाही भविष्य में आपको मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications